Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Aug 20, 2026 | New Delhi
Business

दिवाली से पहले किसानों के लिए आई गुड न्यूज! जानिए कब अकाउंट में आएगी 15वीं किस्त

November 6, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 11 06 18 24 34 413

नई दिल्लीः अगले साल की शुरुआत में देशभर में आम चुनाव होने हैं, जिससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने लोगों को लुभाने के लिए अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी हैं. भारत में किसान एक बड़ी आबादी मानी जाती है, जिनके लिए केंद्र व राज्य सरकारें नई-नई स्कीम लेकर आती रहती हैं.

इस बीच अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े है तो फिर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इस योजना से जुड़े किसानों की एक बार फिर बल्ले-बल्ले होने जा रही है. केंद्री की मोदी सरकार जल्द ही अगली किस्त का पैसा अकाउंट में डालने जा रही है.

माना जा रहा है कि मोदी सरकार नवंबर के आखिरी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 15वीं किस्त अकाउंट में डालने जा रही है. इसका फायदा करीब 12 करोड़ किसानों को होगा. सरकार ने किस्त की राशि भेजने का आधिकारिक रूप से तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह दावा किया जा रहा है.

सालाना मिलती हैं इतनी किस्तें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना कृषकों के लिए जनकल्याणकारी साबित हो रही है. इसके तहत सरकार सालाना 2,000 रुपये की तीन किस्तों को हर वर्ष अकाउंट में डालती है. इस हिसाब से हर साल तीन किस्तों में 6000 रुपये भेजे जाते हैं. अब तक किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की 14 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं, जिनका अब अगली का भी इंतजार खत्म होने जा रहा है.

यह किस्त किसी बड़ी सौगात की तरह होगी. सरकार महीने के आखिरी में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है. दूसरी ओर किसान लगातार इस योजना की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी कुछ आश्वासन नहीं मिला.

फटाफट कराएं यह काम

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का फायदा प्राप्त करना चाहते हैं तो फिर टेंशन ना लें. इसके लिए आपको कुछ जरूरी कामों का ध्यान रखना होगा. इसमें सबसे पहले तो आप ई-केवाईसी का काम पूरा करवा लें. इसके बाद अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को भी जरूरी लिंक करवा लें. ऐसा नहीं कराने पर आपका पैसा अटक सता है. इसलिए जन सुविधा केंद्र जाकर यह काम करवा सकते हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join