Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

कांग्रेस पार्टी में निशा बांगरे ने प्राप्त किया बड़ा पद, बनी महामंत्री, जानिए डीटेल्स

November 4, 2023 • Sneha• 1 min read
MP Election 2023 1

MP Polls 2023: आपको बतादें, कि अपनी सरकारी नौकरी को त्याग कर के निशा बांगरे ने राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पार्टी में अपने भविष्य को चुना था. हाल ही में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश के बाद से निशा बांगरे को प्रदेश के महामंत्री के रूप में चुन लिया गया है. जहां पर अब निशा बांगरे कई सीटों के लिए प्रदेश में चुनाव का प्रचार करने जा रही है. निशा बांगरे के महामंत्री बनने की खबर को संगठन के प्रभारी राजीव सिंह ने जारी किया है. जिसमें उन्होनें बताया है, कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने निशा बांगरे को महामंत्री घोषित कर दिया है. जिसके बाद से अब वे चुनाव के दौरान विभिन्न सीटों के लिए चुनाव प्रचार करने वाली है.

जानकारी के लिए बतादें, कि बैतुल जिले से निशा बांगरे को आमला सीट के लिए चुना गया था. लेकिन क्योंकि उनके त्याग पत्र को सरकार ने जल्द ही स्वीकार नही किया था. इसलिए उनकी आमला सीट को होल्ड पर रखा गया था. हाल ही में कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज मालवे अब बैतुल जिले से आमला सीट के लिए खड़े किए गए है. जिसके बारें में कांग्रसे पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है. ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि निशा बांगरे के त्याग पत्र को सरकार ने जल्दी ही नही स्वीकारा था. बहुत पहले से ही निशा बांगरे को विधान सभा चुनाव लड़ना था. परंतु अब उन्हें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की तरफ से निर्देश जारी कर महामंत्री के तौर पर चुना गया है. जिसमें अब वे मध्य प्रदेश के कई जिलों और इलाकों के लिए चुनावी प्रचार करती हुई नजर आने वाली है.

हाल ही में खबरों से ये भी सामने आया है, कि वे बैतुल जिले समेत छिंडवाड़ा जिले के लिए भी इस बार विधान सभा चुनाव में प्रचार करने वाली है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join