Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 21, 2026 | New Delhi
Politics

दिल्ली की शराब नीति में सिसोदिया की रिमांड बढ़ी

March 4, 2023 Megha Jain 1 min read
rend

दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.
99 घंटे की पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया. अब 10 मार्च को कोर्ट में अगली सुनवाई होगी. वहीं सीबीआई ने कोर्ट से तीन की मनीष सिसोदिया की रिमांड मांगी है. हालांकि कोर्ट ने दो दिन की रिमांड बढ़ाई है.

आज यानी शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी हुई। CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी। सिसोदिया 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे। कोर्ट ने उन्हें 27 फरवरी को पांच दिन के लिए CBI रिमांड पर भेजा था। रिमांड की अवधि आज यानी 4 मार्च को पूरी हो गई है।

सिसोदिया की दलील- पूछताछ में पूरा सहयोग किया
शुक्रवार को सिसोदिया ने निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने लिखा कि CBI की पूछताछ में उन्होंने सहयोग किया है। जब भी उन्हें बुलाया गया, वे आए हैं। उन्होंने दलील दी कि उन्हें कस्टडी में रखने के पीछे अब कोई वाजिब कारण नहीं है, क्योंकि सारी रिकवरी तो CBI कर चुकी है।

सीबीआई ने कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया का अलग-अलग गवाहों से आमना-सामना करवाना है. इस पर कोर्ट ने कहा कि किससे आमाना-सामना कराना चाह रहे हो. सीबीआई ने कहा कि अभी कुछ अधिकारियों से मनीष का आमना-सामना करवाया है.

कोर्ट ने सीबीआई से पूछा प्रतिदिन कितने घंटे मनीष सिसोदिया से पूछताछ होती है. सीबीआई ने कोर्ट में जानकारी दी कि रोजाना रात आठ बजे तक पूछताछ होती है.

सीबीआई ने कोर्ट को जानकारी दी कि पूरे पूछताछ की रिकॉर्डिंग सीडी में है. उसे कोर्ट में दिखा नहीं सकते. हालांकि जज ने सिसोदिया मामले की केस डायरी मांगी है. सीबीआई ने कहा कि रिमांड का एक दिन पूरा सुप्रीम कोर्ट में चला गया.

मनीष सिसोदिया के वकील ने सीबीआई रिमांड का विरोध किया. उन्होंने कहा कि पूछताछ में सहयोग नहीं करना, बेल न देने का कोई आधार नहीं है और न ही रिमांड इस आधार पर दी जा सकती है. सिसोदिया के वकील ने रिमांड का विरोध किया.

मनीष सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि कई महीनों तक गिरफ्तार नहीं किया, फिर अचानक गिरफ्तार कर लिया. अब रिमांड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. अचानक अब कहां से सारी चीजें मिलने लगी हैं.

मनीष सिसोदिया के वकील ने कहा कि अब तक 96 घंटे पूछताछ हो चुकी है. अब आगे क्या बदलेगा? सीबीआई को कुछ मिल नहीं रहा है. जबरदस्ती की पूछताछ हो रही है.

वकील ने कहा कि रिमांड देते वक्त सिसोदिया की पत्नी की तबीयत के बारे में विचार नहीं किया गया. कोर्ट हमें सीबीआई रिमांड बढ़ाने की वजह बताए. 20 साल से सिसोदिया की पत्नी बीमार हैं. उनकी देखभाल सिसोदिया ही करते हैं.

सिसोदिया के वकील की दलील पर कोर्ट ने कहा कि अगर रिमांड का आदेश गलत तो हाईकोर्ट जाएं. यहां क्या कर रहे है? इस पर सिसोदिया के वकील ने कहा कि हम भाग नहीं रहे हैं. पूरा सहयोग कर रहे हैं.

कोर्ट से सीबीआई ने तीन दिन की मनीष सिसोदिया की रिमांड मांगी थी. इस पर कोर्ट ने 2 दिनों की सीबीआई रिमांड पर सिसोदिया को भेजा है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join