Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Aug 21, 2026 | New Delhi
Business

बेटियों के लिए यह स्कीम है चमत्कार, 1.5 लाख से मिलेंगे 4.48 लाख की रकम

November 1, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 10 31 23 52 13 582

नई दिल्ली : बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है. अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य को चमत्कार बनाना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना Sukanya Samriddhi Yojana का हिस्सा जरूर बनें.

अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं तो सालाना ₹10000 रुपए की राशि जमा की जाएगी. इसके बाद मैच्योरिटी पर 4.8 लख रुपए आपको मिलेंगे. आपको बता दे सरकार द्वारा चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 15 साल तक निवेश कर बेटियों की आगे होने वाली पढ़ाई शादी या फिर अन्य कोई बड़े फंक्शन के लिए आप पैसा जोड़ सकते हैं. अगर आपकी भी कोई बेटी है और उसकी पढ़ाई की चिंता या फिर उसकी शादी की चिंता आपको सता रही है. तो आप इस स्कीम में निवेश कर अपनी सारी चिंता को मुक्त कर सकते हैं. कोई भी माता-पिता अपनी बेटी का इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाकर निवेश कर सकता है.

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ

अगर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रहे हैं. तो आपको बता दें इसमें निवेश करने वालों को 8% दर के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा. अगर आप भी इस योजना के तहत अपनी बेटी का अकाउंट खुलवा रहे हैं तो उसकी आयु 10 साल से कम होनी अनिवार्य है. इस स्कीम के तहत माता-पिता और बेटी का जॉइंट अकाउंट खोला जाता है. जब बेटी की आयु 21 वर्ष हो जाएगी तो इस पैसे को निकाला जा सकता है. इस योजना के तहत आप लगातार 15 सालों तक निवेश कर सकते हैं.

1.5 लख के निवेश के बाद मिलेंगे चार लाख से ऊपर

उदाहरण के तौर पर अगर आपकी बेटी की उम्र 5 साल है और आप 5 साल में ही अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवा रहे हैं. तो इसके तहत आपको 10 हजार रुपए सालाना निवेश करना होगा. इस हिसाब से आपको 1.5 लाख रुपए का निवेश करना है.जिसकी ब्याज समित मैच्योरिटी 4.48 लाख होती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join