Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, “BJP को सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति”

October 23, 2023 Simran Khan 1 min read
Picsart 23 10 23 13 43 38 091

नई दिल्ली : तीनों राज्यों के चुनाव की सरगर्मियां सबके सर पर चढ़कर बोल रही है. ऐसे में हर एक पार्टी पूरा दमखम दिखाने के लिए मैदान में उतरी हुई है. ऐसे में अगर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की बात करें तो. हर एक पार्टी छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनावों के लिए तैयार है.

इसी बीच आम आदमी पार्टी की ओर से बहुत ही बड़ा बयान सामने निकलकर आया है. बता दें होने वाले छत्तीसगढ़ चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा चौथी उम्मीदवारों वाली लिस्ट को जारी कर दिया गया है. इसमें आम आदमी पार्टी द्वारा 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल है. इससे पहले जारी हुई पहली सूची में 10 नाम की घोषणा हो चुकी है. वहीं दूसरी सूची में 12 नाम और तीसरी सूची में 11 नाम की लिस्ट जारी की गई है.

बता दें, इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर सीधा निशाना साधते हुए बड़ा बयान जारी किया है. अरविंद केजरीवाल ने भाषण में कहा कि अगर देश में सबसे बड़ी देशभक्ति का कोई काम है. तो वह यह है कि 2024 में भाजपा को हटाओ. यह बयान अरविंद केजरीवाल द्वारा विधानसभा नई दिल्ली के वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए दिया गया है. पूरे बयान को इस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने कहा: 2024 में भाजपा को हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति का काम है, देश तभी तरक्की करेगा. आगे उन्होंने अपने भाषण में कहा कि 2014 और 2019 में देश की जनता ने इस पार्टी को भारी बहुमत से जिताया था. ऐसा मौका था कि यह जनता के विकास के काम करते और देश को तरक्की पर ले जाते हैं. लेकिन आज देश के चारों तरफ माहौल खराब करने का पूरा श्रेय भाजपा पार्टी को जाता है. चारों तरफ लड़ाई दंगे हो रहे हैं. मारपीट गुंडागर्दी खूब इस राज्य में हो रही है. कहीं भी शांति नजर नहीं आती और इसी वजह से शांति नहीं है तो देश में तरक्की भी नहीं है.

इंडिया अलायन्स पर भी बोले केजरीवाल

इंडिया अलायन्स को लेकर भी केजरीवाल ने कहा कि अगर 2024 में इंडिया अलायन्स टिक गया तो बीजेपी का नाम नहीं बचेगा. अभी तक जनता का कहना था कि कोई और विकल्प नहीं है. लेकिन अब इंडिया अलायन्स को लोग विकल्पित तौर पर देख रहे हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join