नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर AIMIM असदुद्दीन ओवैसी पलटवार किया है. आपको बता दें राहुल गांधी ने ओवैसी को लेकर बड़ा बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जहां भी कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देने और हराने के लिए चुनाव लड़ती है, चाहे वो राजस्थान हो या फिर महाराष्ट्र. हर जगह AIMIM अपने नेताओं को उतारकर बीजेपी की मदद करती है. अब इसी बयान पर कांग्रेस पर पलटवार ओवैसी ने कर डाला है.
बता दें, एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा है कि कोई राहुल गांधी को जाकर बताएं कि AIMIM ने असम से कोई चुनाव नहीं लड़ा है. साथ ही ओवैसी यहां नहीं रुके. आगे उन्होंने कहा राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हारे , वहां क्या मैंने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा?
इसके अलावा पूरे तेवर में ओवैसी ने कहा मैं कांग्रेस को चैलेंज करता हूं की “अमेठी छोड़ राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ाओ ” वहां उनकी जमानत मैं जब्त करूंगा. वहीं राहुल गांधी का यह भी कहना है कि तेलंगाना के अंदर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. इस भ्रष्टाचार में तेलंगाना के मुख्यमंत्री पूरी तरीके से लिप्त है. उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई कोई ED CBI नहीं पहुंचा. लेकिन विपक्ष के नेताओं पर लगातार जांच बैठाई जा रही है. इसका मतलब साफ दिखता है की बीजेपी-बीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी पूरी तरह से एक है और मिले हुए है.
बता दें, यह सभी बयानबाजी सभा को संबोधित करते हुए हो रही है. एक तरफ कांग्रेस AIMIM पर लागतार निशाना साध रही है. तो इसके पलटवार में ओवैसी भी अपनी जन सभाओं में राहुल गांधी पर बयानबाजी करते हुए दिख रहे है. जानकारी के मुताबिक आपको बता दें तेलंगाना में भी चुनावी सरगर्मियां बड़ी हुई है, इसी को देखते हुए वहां कांग्रेस और बीआरएस के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. अब देखना यह होगा यह लड़ाई और बयानबाजी कहां तक जाती है और क्या रंग लाती है. चुनावी माहौल के बीच बयानबाजी और पलटवार आए दिन चर्चा में बनें रहेंगे. अब इस चुनावी मैदान में कौन किसपर भरी पढ़ने वाला है. यह देखने वाली बात होगी. जानकारी के लिए बता दें कि इस तेलंगाना में इस बार कांग्रेस की एंट्री से लड़ाई बड़ी दिलचस्प होती दिख रही है. कांग्रेस के उच्चस्तरीय नेता भी इस बार विधानसभा चुनाव में कोई कसर अधूरी छोड़ना नहीं चाहते हैं. राहुल गांधी गांधी सहित कई दिग्गज नेता लगातार तेलंगाना में लैंड कर रहे हैं

