Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

यूट्यूबर पर भड़के गायक अरमान मलिक। पत्नियों ने दिया जवाब।

March 3, 2023 Rupali Parihar 1 min read
arman

दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां इंटरनेट पर कोई ना कोई वीडियो शेयर करती दिखाई देती हैं। सिंगर अरमान मलिक और यूट्यूबर अरमान मलिक के बीच जंग छिड़ी हुई है। दरअसल, सिंगर ने यूट्यूबर पर अपने नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। बीते दिनों सिंगर ने यूट्यूबर को लेकर ट्वीट किया था, ‘उसे अरमान मलिक कहना बंद करो। उसका असली नाम संदीप है। भगवान के लिए मेरे नाम का मिसयूज बहुत हो गया है। सुबह-सुबह उठकर उससे जुड़े आर्टिकल पढ़कर मुझे नफरत हो गई है और घिन आ रही है।

अरमान मालिक ने कहा था

‘उसे अरमान मलिक कहना बंद करो। उसका असली नाम संदीप है। भगवान के लिए मेरे नाम का मिसयूज बहुत हो गया है। सुबह-सुबह उठकर उससे जुड़े आर्टिकल पढ़कर मुझे नफरत हो गई है और घिन आ रही है।

ट्वीट पर अरमान मालिक ने दी प्रतिक्रिया।

सिंगर के आरोपों पर पलटवार करते हुए यूट्यूबर ने कहा कि मैं उनके नाम का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं। दो लोगों का एक नाम नहीं हो सकता क्या? मैंने कभी उनका थंबनेल या फोटो इस्तेमाल नहीं किया है। क्या उन्होंने अपना नाम पेटेंट करवा लिया है? वह अपने ट्वीट में लिख रहे हैं कि उन्हें घिन आती है, लेकिन हम तो उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते। मैं अपनी मेहनत से स्टार बना हूं। जो कमाया है, अपने दम पर कमाया है। उनकी तरह मेरा बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं है। लोगों से जलना बंद करो। हम उनके कोई फैन नहीं है। उनके अंदर या उनके गानों में ऐसी क्वालिटी भी नहीं है कि उनका फैन बना जाए। घमंड तब करना चाहिए, जब अपने दम पर कुछ किया हो।

यूट्यूबर की पत्नियों ने दिया जवाब।

यूट्यूबर की दोनों पत्नियों, पायल मालिक और कृतिका मालिक ने एक मीडिया पोर्टल को साथ में इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में दोनों प्रेग्नेंट महिलाओं ने कहा है कि उन लोगों ने कभी सिंगर का नाम, फोटो या फिर गाना यूज नहीं किया है और ऐसे में उन दोनों के पति अरमान का नाम मिसयूज कैसे कर सकते हैं!

इंडस्ट्री में कई आर्टिस्ट हैं, जो अपने असली नाम से अलग किसी और नाम से जाने जाते हैं। हर किसी के दो नाम होते हैं। इंडस्ट्री के लिए अलग नाम होता है और घर के लिए अलग। हमने आपका नाम नहीं चुराया। बचपन से उनके दो नाम हैं। फेमस होने से पहले भी लोग उन्हें अरमान मलिक ही कहकर बुलाते थे। उन्हें सब इसी नाम से जानते हैं। केवल उनका ही नाम अरमान नहीं है, इसके अलावा देश में करोड़ों का यही नाम होगा

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join