Complain File Against Priyanka Gandhi:मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है। लेकिन अब सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रियंका गाँधी द्वारा आचार संहिता के उलंघन्न को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल फिलहाल चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दरअसल इंदौर के एडवोकेट द्वारा पंकज बंधवानी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की गयी है । वही दूसरी ओर शिकायत को ध्यान देकर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि प्रियंका गाँधी बीते दिन मध्य प्रदेश के मंडला जिले के दौरे पर थी। प्रियंका गाँधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से घोषणा कि थी । प्रियंका गाँधी ने लोगों से कहा था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा ‘पढ़ो और पढ़ाओ योजना’ लागु की जाएगी। इस योजना में पहली से 12वीं तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। इंदौर के वकील पंकज वाधवानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बच्चों को 1000-1500 रुपये देने की घोषणा सीधे तौर पर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास है और आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आदर्श आचार संहिता के दौरान घोषणा करना या खुले तौर पर वित्तीय लाभ की घोषणा करना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। याचिका में प्रियंका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बीजेपी लॉ सेल ने एक बयान के खिलाफ विरोध जताते हुए दिल्ली में चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि यह बयान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, जो मतदाताओं से लुभावने वादे करने पर रोक लगाता है। भाषण और समाचार लेखों की एक वीडियो क्लिप सहित साक्ष्य चुनाव आयोग को प्रदान किए गए हैं, जिन्होंने शिकायत दर्ज की है और जांच शुरू की है।





