Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Nov 05, 2026 | New Delhi —
Entertainment

सिनेमाघरों में लगातार गिर रहा है अक्षय कुमार की रानीगंज का बिजनेस, जानिए कितना किया कलेक्शन

October 12, 2023 • Sneha• 1 min read
Raniganj Box Office Collection

Raniganj Box-Office Collection: बाॅलीवुड के खिलाड़ी कहे जानें वाले अक्षय कुमार लंबे वक्त से एक के बाद एक फिल्में दिए जा रहे है. लेकिन इस वक्त उनकी एक भी फिल्म सही से नही चल पा रही है. ऐसा ही हुआ कुछ हाल ही में रीलिज हुई रानीगंज के साथ. जहंा पर रानीगंज का बिजनेस पहले ही सप्ताह से नीचे आता दिख रहा है. 6 अक्टूबर को इस फिल्म को सिनेमाघरों में पेश किया गया था. जहां पर ये मूवी लोगों को कुछ खास पसंद नही आ पाई है.

फिल्म का बिजनेस बिना किसी बड़े कंपटीशन के लगातार गिरता दिख रहा है. 6 दिनों में मूवी ने कोई खास कलेक्शन नही किया है. अगर बात करें पहले दिन के बिजनेस कि तो आपको बता दें, अक्षय कुमार और परिणीती चोपड़ी की इस फिल्म रानीगंज ने 6 अक्टूबर केा तकरीबन 2.8 करोड़ की ही कमाई की थी. जिसके बाद से मूवी के कलेक्शन में हल्की बढ़ोतरी देखनें को मिली है. दूसरे दिन के दौरान मूवी ने 4.8 करोड़ के बिजनेस को टारगेट किया. वहीं तीसरे दिन रानीगंज का कलेक्शन 5 करोड़ रूपये तक का रहा. मूवी का अभी तक का नेट बिजनेस केवल 12.60 करोड़ रूपयों का दर्ज किया गया है. वहीं इस सप्ताह के दौरान सोमवार के दिन पर फिल्म का कलेक्शन तेजी से नीचे गिरता नजर आया है. जहां पर मूवी ने केवल 1.5 करोड़ रूपयों की कमाई की है. बात करें मंगलवार के बिजनेस की तो आपको बता दें, सप्ताह के दूसरे दिन पर मूवी के कलेक्शन में कोई बदलाव नही आया था. 1.5 करोड़ के बिजनेस के साथ मूवी का बिजनेस का डाउन जाता जा रहा है.

कैसा रहा है अभी तक मूवी का कलेक्शन

बता दें, अक्षय की इस फिल्म ने अभी तक लगभग इन 6 दिनों के दौरान 16.90 करोड़ रूपयों का बिजनेस कर लिया है. जहां पर अब ये फिल्म सिनेमाघरों में लोगों को कुछ खास पसंद नही आ रही है. वहीं बुधवार को भी मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज हुई है. अब देखना ये है, कि अक्षय और परिणीति के ये फिल्म रानीगंज आखिर कब तक सिनेमाघरों में टिक कर रह पाएगी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join