Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

Rashmika Mandanna और Ranbir Kapoor की फिल्म “एनिमल” से रश्मिका का फर्स्ट लुक आया सामने

September 26, 2023 Manya Jain 1 min read
images 12 3

Bollywood:साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदांना जल्द ही बॉलीवुड के मशहूर स्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में काम करते हुए नजर आएँगी। इस जबरदस्त एक्शन से भरी फिल्म की रिलीज़ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर का सबसे डेंजर लुक देखने का मौका मिलेगा। रणबीर के लुक के पोस्टरों को देखकर उनके प्रशंसक हैरान हो सकतें हैं।
रणबीर कपूर के उत्कृष्ट रूप के बाद, अब अनिल कपूर का भी ख़ास लुक सामने आया है। उनका पोस्टर बहुत अट्रैक्टिव था और वे गैंगस्टर अंदाज में प्रस्तुत हो रहे थे। इसके बाद फिल्म की मैन लीड रश्मिका मंदाना का पहला शानदार रूप भी जारी किया गया है।

कुछ समय पहले, रश्मिका और रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें वे दोनों पहाड़ियों में शूटिंग करते थे। इस वीडियो के बाद, सामने आया कि ये दोनों कलाकार एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। अब जब अभिनेत्री की नई लुक सामने आया तो फैंस के दिल खुशी से उछल पड़े हैं।

Screenshot 92 edited
Rashmika Mandanna First look from “Animal”

रश्मिका ने अपने ट्विटर हैंडल से ‘एनिमल’ का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में उन्होंने साड़ी पहनी हुई, बालों को जुड़ा बनाया, माथे पर टिकी लगाई, और मुस्कराते हुए साधारण और शांत रूप में दिखाई दी है। इसके अनुसार, उन्होंने पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, “मिलिए गीतांजलि से।” इसका अर्थ है कि वे अपने इस पोस्टर के साथ अपने लुक और किरदार का नाम दोनों ही फैंस के साथ साझा कर दिया है। रश्मिका की लाल और सफेद रंगों की साड़ी में हल्की मुस्कान इस लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाती है। उनकी यह सरलता फैन्स के दिल को पसंद आ रही है।

फिल्म ‘एनिमल’ के तीन मुख्य कलाकार – रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का पहला लुक अब सामने आ चुका है। अब दर्शक इसके टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्माता इसे 28 सितंबर को सुबह 10 बजे दर्शकों के लिए रिलीज करने की तैयारी में हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join