Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
Business

जानिए मार्केट में क्या है आज गोल्ड का दाम, कितनी हुई गिरावट, जानिए डीटेल्स

September 26, 2023 • Sneha• 1 min read
Gold Price Today

Gold Price Today: मंगलवार यानि आज सप्ताह के दूसरे दिन पर सोने के भाव में हल्की गिरावट देखनें को मिली है. गोल्ड का प्राइस कल तक हल्की तेजी के साथ 60,000 रूपये के दाम पर प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दर्ज किया गया. जहां पर आज इस दाम में 200 से 250 रूपये की गिरावट की खबर सामने आ रही है. दिल्ली समेत कई शहरों में सोने का दाम आज 59,700 रूपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब पर बिजनेस कर रहा है. वहीं दक्षिण भारत में सोने का दाम कल की तुलना में आज भी वैसे का वैसा ही कारोबार कर रहा है. चांदी के दामों केा यदि देखा जाए तो इसमें बड़ी गिरावट सामने आई है. बता दें की चांदी के दाम आज एक किलो पर 1,000 रूपये तक घट चुके है. जहां सिल्वर के लिए ग्राहकों को अब केवल 74,800 रूपये तक ही चुकाने होगें.

दिल्ली समेत इन बड़े शहरों में गोल्ड का क्या है भाव

राजधानी में क्या है आज गोल्ड की कीमत

राजधानी में आज गोल्ड की कीमतों में हल्की मंदी देखनें को मिल रही हैत्र कल की तुलना में आज 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 10 ग्राम पर 59,880 रूपये पर ट्रेड कर रहा है. इसके साथ ही 22 कैरेट गोल्ड के लिए लोगों को यहां पर 10 ग्राम सोना खरीदनें पर 54,900 रूपये खर्च करने होगें.

गुजरात के शहर अहमदाबाद में सोने का भाव

बात करें अगर गुजरात के अहमदाबाद की तो यहां गोल्ड खरीदनें की तो 22 कैरेट गोल्ड के लिए यहां पर 54,800 रूपये की कीमत चुकानी पड़ सकती है. साथ ही में 24 कैरेट गोल्ड प्राइस यहां पर 10 ग्राम के लिए 59,780 रूपये तक की तय हुई है.

आर्थिक राजधानी में क्या है सोने का दाम

भारत की आर्थिक राजधानी मंुबई में आज, अगर आपको 22कैरेट सोना खरीदना है, तो इसके लिए तकरीबन 54,750 रूपये की कीमत प्रति 10 ग्राम के लिए देनी होगी. 24 कैरेट गोल्ड का दाम प्रति 10 ग्राम पर 59,730 रूपये का हो गया है.

सप्लाई और मांग को देखते हुए तय होती है सोने की कीमत तय

हर चीज की कीमत को तय करने के लिए कुछ फैक्टर की जरूरत होती है. ऐसे में सोने की कीमतों को देशभर में सोने की सप्लाई और डिमांड के बेस पर ही तय किया जाता है. जहां पर सप्लाई में हुआ इजाफा डायरेक्ट प्राइस में गिरावट को दर्शाता है. दूसरी तरफ डिमांड में यदि बढ़ोतरी होती है, तो इसका प्रभाव कीमतों में इजाफे के तौर पर किया जाता है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join