Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 16, 2026 | New Delhi
Business

140 रूपये तक पहुंचा दिल्ली एनसीआर में टमाटर का भाव, जानिए डिटेल्स

July 4, 2023 Sneha 1 min read
tamatrr

बारिश के मौसम में टमाटर की सप्लाई कम होने के कारण दिल्ली एनसीआर में टमाटर के दाम अब 140 रूपये तक पहुंच चुके है. आपकेा बतादें की एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जियों की मार्केट में टमाटर 3 जुलाई से 60 से लेकर 120 रूपये तक की कीमतों में बेचें जा रहे है. वहीं 2 जुलाई से मदर डेरी की सफल बिक्री केंद्र पर टमाटर अब 99 रूपये प्रति किलो के दाम से बेचे जा रहे है. इसके साथ ही ऑनलाइन खुदरा विक्रेता टमाटरो को 140 रूपये प्रति किलो के दाम में बेचते दिख रहे है. बात करें अगर बिगबास्केट की तो आपके बतादें की टमाटर के दाम यहां पर 105 रूपये से लेकर 110 रूपये तक जा चुके है.

हाल ही, में आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने अपने बयान को जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है की टमाटर की कम सप्लाई होने की वजह से टमाटरों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है क्योंकि बारिश के मौसम में हीरयाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश पड़ोसी राज्यों में टमाटर की फसल खराब हो गई है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश ही एक आपूर्ति स्त्रोत है जहां पर दिल्ली एनसीआर में टमाटरों की सप्लाई जारी है. पहाड़ी क्षेत्रों में भी बेहिसाब बारिश देखने को मिल रही है. जिससे की टमाटर की फसल प्रभावित हो रही है. ऐसे में व्यापारियों को भी महाराष्ट्र और कर्नाटक के क्षेत्रों से टमाटर की सप्लाई नही मिल पा रही है बारिश के चलते इन सभी शहरों में टमाटर की सप्लाई कम और कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join