Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

अमेरिका में अपहरण के शक में एक महिला ने उबर ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, जानिए पूरी खबर

June 28, 2023 Sneha 1 min read
fbc

आपकेा बतादें की हाल ही में अमेरिका में एक महिला ने टैक्सी रेंटल कंपनी उबर के ड्राइवर की गोली मार कर हत्या कर दी है. पुलिस से मिली हुई जानकारी के मुताबिक ये पता चला है की महिला को ड्राइवर पर इस बात का शक था की ड्राइवी उसे अगवा कर ले जा रहा है. जिसके बाद उसने अपने पर्स से बंदूक निकालकर सीधा ड्राइवर के सिर में गोली उतार दी. घटना 16 जून की है.

शक के बिनाह पर ड्राइवर को उतारा मौत के घाट

बतादें की आरोपी महिला जिनका नाम फोएबे कुबास बताया जा रहा है वें टेक्सास में अपने एक दोस्त से मिलने के लिए जा रही थी. जहां पर जाने के लिए महिला ने उबर का इस्तेमाल कर गाड़ी बुलवाई. कार में जब महिला पहुंची तो थोड़ी ही देर बाद उसे शक हुआ क्योंकि उसने एक सड़क के बाहर मैक्सिको लिखा देखा जिससे उसे लगा की वो मैक्सिको में आ गई है. महिला बोर्ड देखकर घबरा गई और उसे लगा की उसे अगवा कर लिया गया है. ऐसे में उसने बिना कुछ सोचे समझे अपनी बंदूक से ड्राइवर के सिर में गोली मार दी.

जेल में बंद है महिला

जब पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन की तो इस बात का पता चला है की उबर ड्राइवर महिला को किसी गलत रास्ते से टेक्सास नही लेकर जा रहा था ड्राइवर बिल्कुल सही रास्ते से महिला को टेक्सास लेकर जा रहा था. इसके साथ ही मामले में किसी भी तरीके का कोई अपहरण का केस सामने नही आया है. इस आरोप के बाद ड्राइवर के सिर पर गोली मारने की सजा में गुनहेगार महिला को टेक्सास के एल पासो में अब बंद कर दिया गया है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join