Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jul 18, 2026 | New Delhi
India

55 साल के अधेड़ ने 9 साल की हिन्दू लड़की का अपहरण कर शादी रचा ली

May 31, 2023 Megha Jain 1 min read
1685523262122

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।पाकिस्तान में धर्मांतरण और हिन्दुओं के साथ अत्याचार का एक और मामला सामने आया है। सिंध प्रांत में 55 साल के अधेड़ ने 9 साल की हिन्दू लड़की का अपहरण कर उससे शादी रचा ली। आरोपी पर लड़की का जबरन धर्मांतरण करने का भी आरोप है। संगीन प्रकरण सामने आने के बाद भारत में पाकिस्तान के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है। विरोध दर्ज कराते हुए दिल्ली में कई लोगों ने पाकिस्तान से अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया है।

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में धर्मांतरण और हिन्दुओं के खिलाफ भयावह अत्याचार की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। खासकर पाकिस्तान कब्जे वाले पंजाब के सिंध में धर्मांतरण की घटनाओं में काफी तेजी देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां काफी संख्या में हिन्दू रहते हैं। यहां हिंदू लड़कियों और महिलाओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

हिंदू लड़कियों के साथ हो रहा अत्याचार।

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ भयावह अत्याचार की घटनाओं में काफी वृद्धि देखने को मिली है। पाकिस्तान के कब्जे वाले पंजाब के सिंध प्रांत में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। यहाँ लगातार हिंदू लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले साल के अंत में सिंध में एक 44 वर्षीय हिंदू महिला की हत्या कर उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। इन घटनाओं से अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा पिछले साल सुक्कुर में अपहरण करने वालों का विरोध करने वाली एक 18 वर्षीय लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया था।

124 लड़कियों का किया धर्म परिवर्तन।

भारतीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले 1 साल में पाकिस्तान से अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों और महिलाओं के जबरन धर्मांतरण व निकाह के 124 मामले सामने आए हैं। पीड़ितों में कई नाबालिग हैं। अल्पसंख्यक समुदायों के कई लोग आज भी डर के साये में रहने को मजबूर हैं। भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान में स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारियों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके उनके डर को और बढ़ा दिया है।

बता दें कि भारत ने इस साल मार्च में UNHRC में लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराकर उनसे निकाह करने वाले मामलों को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी। भारत सरकार की ओर से कहा गया था कि अल्पसंख्यक समुदायों की कम उम्र की लड़कियों को एक हिंसक देश और एक उदासीन न्यायपालिका द्वारा इस्लाम में कन्वर्ट किया जा रहा है। हिंदू और सिख समुदाय के पूजा स्थलों पर हमलों और उनकी कम उम्र की लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामना आते रहे हैं। इन जघन्य अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की इच्छा रखने वालों पर देश की कार्रवाई अतुलनीय है।

इसके अलावा सरकार ने यह भी कहा था कि कोई भी अल्पसंख्यक समुदाय आज पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से नहीं रह सकता है और न ही अपने धर्म का पालन कर सकता है। अहमदिया समुदाय को केवल अपने धर्म का पालन करने के लिए पाकिस्तान द्वारा सताया जा रहा है। भारत भी सिख समुदाय और हिंदुओं पर हमलों से संबंधित मामलों की निगरानी कर रहा है। पेशावर में पिछले महीने एक सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे ठीक पहले सिंध में एक हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join