Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, May 12, 2026 | New Delhi
Politics

राहुल गांधी ने अमेरिका में मोदी पर निशाना बोला।

May 31, 2023 Megha Jain 1 min read
1685513462936

6 दिन के अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सैन फ्रैंसिस्को में भारतीयों के बीच स्पीच दी। 40 मिनट की स्पीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने बयान दिया कि वो भगवान को भी दुनिया चलाना सिखा देंगे, भगवान भी चौंक जाएंगे कि ये मैंने क्या बना दिया। राहुल मंगलवार शाम को अमेरिका पहुंचे।

राहुल मंगलवार शाम को अमेरिका पहुंचे। सैन फ्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर राहुल का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और IOC के अन्य सदस्यों ने किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल को इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए एयरपोर्ट पर 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जब लोगों ने उनसे पूछा कि वह लाइन में क्यों खड़े हैं तो उन्होंने कहा, “मैं अब आम आदमी हूं, मैं अब सांसद नहीं हूं।” इस पर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया “मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल मार्च शुरू किया। यात्रा के दौरान हम जान रहे थे कि राजनीति में किन चीजों का इस्तेमाल होता है। इस तरह की बातचीत और पब्लिक मीटिंग काम नहीं आ रही थीं। सभी चीजें, जिनकी हमें राजनीति में जरूरत थी, उन्हें भाजपा और संघ ने कंट्रोल कर रखा था। लोगों को डराया जा रहा था, एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा था। हमें राजनीति करने में मुश्किल आ रही थी। ऐसे में हमने श्रीनगर तक यात्रा का फैसला किया।

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान।
राहुल बोले, “भारत जोड़ो के दौरान मुझे अहसास हुआ कि देश में क्या चल रहा है। मैं नहीं चल रहा था, भारत मेरे साथ चल रहा था। सभी धर्मों और समुदायों के लोग आ रहे थे, बच्चे आ रहे थे। ऐसा प्यार का महौल बन रहा था कि किसी को थकान नहीं हो रही थी। सब एक-दूसरे की मदद कर रहे थे। इसके बाद हमें आइडिया आया कि ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोली जाए।

जिन्हें सब कुछ जानने का भ्रम, वो देश चला रहे
राहुल गांधी ने कहा, “दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई यह नहीं कह सकता कि वह सब कुछ जानता है। यह एक बीमारी है कि कुछ लोगों का ग्रुप है, जो यह मानते हैं कि उन्हें सब कुछ पता है। उन्हें लगता है कि वह भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वह भगवान के साथ बैठकर उन्हें बता सकते हैं कि क्या चल रहा है। और साहब हमारे प्रधानमंत्री ऐसा ही एक उदाहरण हैं। मुझे लगता है कि अगर मोदीजी को भगवान के बगल बैठा दिया जाए तो वह भगवान को बताना शुरू कर देंगे कि दुनिया कैसे चलती है। भगवान भी चकित हो जाएंगे कि ये मैंने क्या बना दिया।

अमेरिका में भारतीय समाज।
राहुल गांधी ने कहा, “उनकी संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना और उनसे सीखने का शुक्रिया। आप सभी हमारे ऐंबैस्डर हैं। अमेरिका जब कहता है कि भारतीय इंटेलिजेंट हैं, सम्मान के योग्य हैं तो यह आपके व्यवहार के चलते है। मैं यहां 16 घंटे की उड़ान के बाद पहुंचा हूं। सुबह 6:30 बजे आया और मुझे लगा कि थोड़ी थकान होगी। लेकिन आपकी ऊर्जा को देखने के बाद अब मुझे कोई थकान नहीं है।”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join