Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

एक्टिंग छोड़ने की खबर को दीपिका कक्कड़ ने बताया झूठा।

May 30, 2023 Rupali Parihar 1 min read
deepika kakkar

ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के एक्टिंग छोड़ने की खबर चर्चा में बनी हुई है। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि एक्ट्रेस का फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने इस खबर को झुठला दिया है।

एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर दीपिका ने दी सफाई

जल्द मां बनने वाली दीपिका कक्कड़ ने ई टाइम्स टीवी को बताया कि उन्हें गलत समझा गया और उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया. एक्ट्रेस ने कहा कि उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को समय देने के लिए कुछ सालों का ब्रेक जरूर ले सकती है. दीपिका कक्कड़ ने ये भी कहा कि उन्हें हाउसवाइफ होने में मजा आता है. सालों तक डेली सोप में काम करने के बाद एक होममेकर की लाइफ के लिए वह तरसती रही है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने एक्टिंग को छोड़ दिया है. दीपिका कक्कड़ ने कहा कि अगर बच्चे के जन्म के बाद उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलता है तो वह जल्द ही फिर से काम शुरू कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह बच्चे के दुनिया में आने के बाद ही तय होगा।

क्या दीपिका छोड़ रही हैं एक्टिंग ?

दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में आने वाले बच्चे को लेकर अपनी प्लानिंग पर बात की थी। इस दौरान उनके एक्टिंग छोड़ने की बात सामने आई, जिसके बाद ये खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गई। वहीं, अब दीपिका कक्कड़ ने कहा है कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है और उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

दीपिका कक्कड़ ओल्ड-स्कूल पेरेंटिंग में करती हैं विश्वास

दीपिका कक्कड़ ने कहा कि वह ओल्ड-स्कूल पेरेंटिंग में विश्वास करती हैं. एक्ट्रेस को लगता है कि जब बच्चा छोटा होता है तो उसे अपनी मां की जरूरत होती है. दीपिका कक्कड़ ने कहा कि वह मदरहुड के उस फेज को मिस नहीं करना चाहेंगी. उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे के लिए तब जागना चाहेगी जब उसका एग्जाम होगा और वह रेग्यूलर काम करना चाहेगी. दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा कि वह अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं और यह जिंदगी उनका सपना रही है. दीपिका कक्कड़ के मुताबिक उनके मन में उन महिलाओं के लिए बहुत सम्मान है जो मदरहुड, काम और घर को एक साथ संभालती हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join