Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Entertainment

टाइगर श्रॉफ ने गाया ‘मान मेरी जान आफ्टरलाइफ’ निक ने की तारीफ।

May 30, 2023 Rupali Parihar 1 min read
tiger shroff

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सिंगर किंग और निक जोनास के कोलेबोरेशन सॉन्ग ‘मान मेरी जान’ (आफ्टरलाइफ) को अपने अंदाज में गाते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो।

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाने गाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर सिंगर किंग और निक जोनस का ‘मान मेरी जान’ आफ्टरलाइफ वर्जन गा रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘माय स्मॉल टेक ऑन द आफ्टरलाइफ #maanmerijaan @nickjonas @ifeelkingOG।’

टाइगर की आवाज से फैंस हुए इंप्रेस

टाइगर के इस गाने को फैंस की जमकर सराहना मिल रही है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ओरिजिनल से बेहतर है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कोई इतना टैलेंटेड कैसे हो सकता है’। तो वहीं तीसरे ने लिखा, ‘इसे ऑफिशियली रिलीज करने की जरूरत है भाई’।

टाइगर का वर्कफ्रंट

बता दें, दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर को आखिरी बार 2022 में फिल्म हीरोपंती 2 में देखा गया था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया भी अहम रोल में थे। अब टाइगर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे। वहीं अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join