Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

पति निक और बेटी मालती के साथ पिकनिक पर प्रियंका चोपड़ा।

May 29, 2023 Rupali Parihar 1 min read
priyanka picnic

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को उनके लाखों फैंस द्वारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ‘सबसे प्यारी मां’ कहा जाता है। प्रियंका एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और परिवार के साथ समय बिताते हुए अपनी प्यारी झलकियों के साथ लाखों दिलों को जीतने का मौका कभी नहीं छोड़ती हैं। अब वो अपने अगले प्रोजेक्ट हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग में लंदन में बिजी हैं. इस बीच समय मिलने पर वो अपनी फैमिली के साथ समय बिताना नहीं भूलतीं. अब प्रियंका ने हाल ही में अपनी फैमिली के साथ संडे हॉलिडे के पिक्चर्स शेयर की हैं. जिसमें वो पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ पिक्चर्स शेयर की हैं।

फैमिली के साथ पिकनिक मनाती नजर आईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली के साथ पिकनिक मनाते हुए पिक्चर्स शेयर की हैं. इस पिक्चर में प्रियंका जेनिम ब्लू शर्ट, शॉर्ट्स और ब्लैक कैप में दिखाई दे रही हैं. पिसी कैमरे के सामने पीठ करके बैठी नजर आ रही हैं. निक जोनास उनके पास बैठे बेटी मालती को नाश्ता कराते नजर आ रहे हैं. मालती एक क्यूट सी मेट पर ग्रे फ्रॉक पहने बैठी दिखाई दे रही हैं. ये फैमिली पिक्चर काफी क्यूट लग रही है।

स्टाइलिश लुक में आई नज़र।

आउटिंग के लिए, प्रियंका ने स्नीकर्स के साथ एक ओवरसाइज़्ड डेनिम टी-शर्ट पहनी थी और निक ने मैचिंग पैंट के साथ बेज कलर की टी-शर्ट पहनी थी। वहीं, मालती एक बड़े हैट के साथ चेकदार फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही थीं। प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “रविवार पिकनिक के लिए है।”

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। प्रियंका चोपड़ा की लाइफ से जुड़ी कई खबरें सामने आती रही हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। मालती मैरी इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं। आपको बता दें कि ये तस्वीर ‘पिकनिक’ के दौरान की है। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती मैरी की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join