Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 04, 2026 | New Delhi
India

तेज बारिश के साथ आंधी का कहर जारी

May 29, 2023 Megha Jain 1 min read
1685337483997

देश में हीटवेव का प्रकोप समाप्‍त होने के बाद से लोगों को च‍िलच‍िलाती और झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत म‍िली है. लेक‍िन कई राज्‍यों में मौसम के ब‍िगड़े स्‍वरूप के चलते आफत भी झेलनी पड़ रही है. कई राज्‍यों खासकर पहाड़ी राज्‍यों में जहां बर्फबारी से परेशानी हो रही है. वहीं कई मैदानी इलाकों में आंधी, अंधड़ और तेज हवाओं ने परेशानी खड़ी कर दी है. इसकी वजह से आमजन को कई मुसीबतों को सामना भी करना पड़ रहा है.

भारत मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग की ओर से अब ताजा सेटेलाइट इमेज जारी की गई है. इसको लेकर संभावना जताई गई है क‍ि अगले 3-4 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बादलों के गरज, ब‍िजली चमकने और तेज हवाओं की गतिविधि होने की संभावना है. इसके चलते इन राज्‍यों में हल्‍की बार‍िश (Light Rain) के मध्‍यम बार‍िश में तबदील होने की प्रबल संभावना भी जताई जा रही है.

गर्मी के दिनो में बारिश का दौर जारी हैं। बीती रात यानी रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश देखी गई।

इस बीच देखा जाए तो राजस्थान में तूफानी हवाओं और बारिश का दौर लगातार जारी है. अधिकांश हिस्सों में बीते दिनों तूफानी हवाओं और बारिश ने कहर बरपाया है. 25 मई को हुई जोरदार बारिश के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 17 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी. मौसम विभाग ने हालात के एक बार फिर से बिगड़ने का अनुमान जताया है. तूफान का सबसे ज्यादा असर मध्य एवं पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल सकता 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join