Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Entertainment

अक्षय कुमार चार धाम यात्रा पर। केदारनाथ के बाद आज बदरीनाथ के किए दर्शन।

May 28, 2023 Rupali Parihar 1 min read
akshay kumar

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय उत्तराखंड में हैं। वे चार धाम यात्रा पर निकल पड़े हैं। हाल ही में सारा अली खान केदारनाथ पहुंची थीं और अब अक्षय कुमार दर्शन करने उत्तराखंड पहुंचे हैं। अक्षय की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ समय पहले ही अक्षय ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए थे। जहां से उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी। अब अक्षय ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वे बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। माथे पर चंदन लगाए अक्षय ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के अंदर प्रवेश किया और बदरीविशाल के दर्शन किए।

कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के अंदर प्रवेश किया।

माथे पर चंदन लगाए अक्षय कुमार ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के अंदर प्रवेश किया और बदरीविशाल के दर्शन किए. ब्लैक हुडी और गले में रुद्राक्ष की माला पहने अक्षय भक्ति में लीन दिखे. अक्षय ने मंदिर के बाहर अपने फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन किया. हालांकि अक्षय का बदरीनाथ पहुंचना सीक्रेट रखा गया था। आज अक्षय कुमार बद्रीनाथ मंदिर की यात्रा पर पहुंचे. अक्षय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

केदारनाथ में भी किये दर्शन।

इससे पहले अक्षय कुमार ने केदारनाथ में दर्शन किए थे. अक्षय ने केदारनाथ मंदिर का एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन लिखा है जय बाबा भोलेनाथ. हर-हर शंभु गाने के साथ इस फोटो को शेयर किया है. कड़ी सुरक्षा के बीच अक्षय कुमार ने केदारनाथ के दर्शन किए. अक्षय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो शेयर कर लिखा खास कैप्शन

इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक्टर ने लिखा ‘देवभूमि उत्तराखंड में शूटिंग चल रही है। बदरीनाथ धाम के लिए निकल पड़ा हूं। बिल्कुल अद्भुत। शब्द नहीं है। जय बदरी विशाल।’ वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। अक्षय इन दिनों फिल्म ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय के पास ‘ओह माय गाॅड पार्ट 2’ भी है, जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join