Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

नीति आयोग की बैठक ममता, केजरीवाल समेत चार सीएम ने किया इंकार

May 27, 2023 • Megha Jain• 1 min read
1685169833925

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के बाद अब विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने सरकार का विरोध नीति आयोग की बैठक में भी किया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिख कर कहा कि दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के हालिया अध्यादेश के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। आप नेता ने कहा कि अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश के लोगों में जबरदस्त विरोध है।

नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की आज 8वीं बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में शामिल होने से 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या उपराज्यपालों को बुलाया गया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन बैठक में शामिल नहीं होंगे। प्रगति मैदान में होने वाली बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत@2047: टीम इंडिया की भूमिका है। मीटिंग में एमएसएमई, बुनियादी ढांचा और निवेश, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास और गति शक्ति समेत प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी।

नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने के पीछे वजह एक अध्यादेश है। इस अध्यादेश को केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के खिलाफ लेकर आई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर इस फैसले को पलट दिया

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join