Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi ☀
Entertainment

76वें कान फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा ने किया डेब्यू।

May 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
anushka

अनुष्का शर्मा ने आखिरकार कांस फि‍ल्‍म फेस्टिवल के रेडकार्पेट पर अपना डेब्यू किया। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में उनके डेब्‍यू लुक को खूब तारीफें मिली, शुक्रवार शाम को अनुष्‍का का रेड कार्पेट लुक जैसे सामने आया सोशल मीडिया में कोहराम सा मच गया।

आखिरी दिन नजर आईं अनुष्का शर्मा

अनुष्का, जिन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के आखिरी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक्ट्रेस ने लॉरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया। उन्होंने द ओल्ड ओक के प्रीमियर में भाग लिया, जिसका डायरेक्शन दो बार पाल्मे डी’ओर विजेता केन लोच ने किया था।

रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा।

एक वीडियो में अनुष्का, कान फिल्म फेस्टिवल वेन्यू की सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आ रही हैं। वह ऑफ-शोल्डर ड्रेस में हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं, ये ड्रेस फ्लावर की डिटेलिंग के साथ और भी ग्रेसफुल लग रही है। उन्होंने एक स्लीक हेयर बन और क्लीन मेकअप लुक के साथ अपने अपिरियंस को और बेहतर बनाया। उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी के साथ एक्सेसरीज पेयर की, जो कि काफी बेहतर च्वाइज रही।

रिचर्ड क्विन के गाउन में अनुष्का

अनुष्का इस समय सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में मौजूद हैं। इस समारोह में उनके साथ अभिनेता केट विंसलेट भी रही। ये मौका अनुष्का को तब मिला जब वो और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास में वहां के राजदूत इमैनुएल लेनिन से मुलाकात की थी।

एक्ट्रेस ने लॉरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया। उन्होंने द ओल्ड ओक के प्रीमियर में भाग लिया, जिसका डायरेक्शन दो बार पाल्मे डी’ओर विजेता केन लोच ने किया था।

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join