Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 04, 2026 | New Delhi
India

उड़ती हुई फ्लाइट का दरवाजा खोला। यात्री को हिरासत में लिया

May 27, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 27 at 12.10.10 AM

दक्षिण कोरिया से एक बहुत ही सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में एक यात्री ने उड़ते विमान का दरवाजा तब खोल दिया जबकि वह लैंड करने ही वाला था। इतना ही नहीं, जब यह घटना हुई, तब विमान में कुल 194 यात्री सवार थे। इस हरकत से सभी की सांसें अटक गईं। सुरक्षित लैंडिग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। हवा में विमान का दरवाजा खोलने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया गया है।

फ्लाइट ए321-200 की सुरक्षित लैंडिग कराई गई।

अधिकारियों के अनुसार, एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट ए321-200 की सुरक्षित लैंडिग कराई गई। विमान में 194 लोग सवार थे। यह विमान दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू से जेजु जा रहा था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि उसने दरवाजा क्यों खोला था। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि लैंडिग से कुछ मिनट पहले यह घटना हुई।

यह हुआ था घटनाक्रम।

इमरजेंसी दरवाजे के बगल में बैठे एक पुरुष यात्री ने एक कवर खोला और लीवर खींचा, जिससे दरवाजा खुल गया। जब यह घटना हुई, उस समय विमान जमीन से लगभग 220 मीटर ऊपर था। दरवाजा खुलने से अचानक तेज हवा के झोंके से कुछ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join