Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा 75 रुपये का स‍िक्‍का।

May 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
75 ka sikka

28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से 75 रुपये के सिक्के जारी किए जाएंगे। यह सिक्का आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर को यादगार बनाने के लिए जारी होगा। वित्त मंत्रालय की ओर से 75 रुपये के नए सिक्के की ढलाई को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। मिल जानकारी के मुताबिक, 75 रुपये का यह नया सिक्का कई खूबियों से लैस होगा। आइए, जानते हैं कि इस सिक्के में क्या खास होगा, जो इसे दूसरे सिक्कों से अलग बनाएगा।

इन धातुओं से बनेगा सिक्का

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर 75 रुपये का सिक्का (Rs 75 Coin) लॉन्च किया जाएगा. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा. इसमें 50 फीसदी चांदी और 40 फीसदी कॉपर का मिश्रण होगा. वहीं 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु होंगे।

समारोह में ये पार्ट‍ियां होंगी शाम‍िल

सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) के 18 सदस्यों के अलावा, भाजपा समेत सात गैर-एनडीए दल इस समारोह में शामिल होंगे. आपको बता दें बसपा, शिरोमणि अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), वाईएसआर कांग्रेस, बीजद और टीडीपी ऐसे गैर एनडीए दल हैं, जिनके इस समारोह में उपस्थित होने की उम्मीद है।

इस तरह दिखाई देगा नया सिक्का

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिक्के के अगले हिस्से पर बीच में अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा। स्तंभ के नीचे 75 रुपये लिखा होगा। ठीक उसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। इसके अलावा सिक्के के दाएं व बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘ भारत’ शब्द और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में ‘इंडिया’ शब्द लिखा होगा।

यहां ढाले जाएंगे सिक्के

दी गई जानकारी के मुताबिक, 75 रुपये के सिक्के को कोलकाता के टकसाल में ढाला जा रहा है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस सिक्के को फर्स्ट शेड्यूल के नियमों को ध्यान में रखते हुए ढाल जाएगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join