Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया सिटाडेल का सफर। कहा- ‘कुछ भी आसान नहीं था’

May 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
priyanka citadel

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा की अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज सिटाडेल को सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसमें प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि खतरनाक स्टंट्स और एक्शन सीक्वेंस से फैंस के होश उड़ा दिए हैं।  अब प्रियंका चोपड़ा ने वेब सीरीज सिटाडेल का एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस एक्शन सीन्स की शूटिंग करती दिख रही हैं। हालांकि, प्रियंका के लिए इस किरदार को निभाना आसान नहीं था।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो।

अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘सिटाडेल’ का एक बीहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इन एक्शन सीन्स को शूट करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपने किरदार नाडिया सिंह के लुक में ही दिखाई दे रही हैं. यहां एक्शन सीन के दौरान प्रियंका के चेहरे पर खून और चोट के कई निशान लगे नजर आ रहे हैं. हालांकि, बता दें कि इन्हें मेकअप से बनाया गया है।

कुछ भी आसान नहीं था

एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘खून पसीना और आंसू. सिटाडेल के सेट पर ब्रिलियंट स्टंट को-ऑर्डिनेटर्स की टीम के लिए आभारी हूं. @don_thai, @jyou10 और @nikkipowell114 आपने मेरे स्टंट को आसान बना दिया. रुको, क्या मजाक कर रहे हो? कुछ भी आसान नहीं था, लेकिन आपके और आपकी शानदार टीम के होने से मैंने खुद को बहुत महसूस किया. आपका शुक्रिया.’

‘जी ले जरा’ में आएगी नज़र।

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो काफी वक्त से वह फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी पहली बार एक ही स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान कैमियो रोल में दिख सकते हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join