Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Entertainment

पिता के निधन के बाद आयुष्मान ने लिखा भावुक खत।

May 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
ayushman ne likha bhawuk khat

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पिता के निधन के बाद काफी दुखी हैं। उनका पूरा परिवार इस वक्त दर्दभरे दौर से गुजर रहा है। पिछले हफ्ते उनके एस्ट्रोलॉजर पिता पी खुराना का निधन हो गया. अपने पिता की मौत से एक्टर और उनका परिवार बहुत दुखी है. अब आयुष्मान खुराना ने पिता पी खुराना को लेकर एक इमोशनल नोट शेयर किया है, जिसे पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।

आयुष्मान खुराना ने शेयर की पिता की प्रेयर मीट की फोटोज़

शुक्रवार को आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता पी खुराना की प्रेयर मीट की कुछ फोटोज़ पोस्ट की हैं,  जिसमें एक्टर के साथ उनके भाई अपारशक्ति खुराना, उनकी मां और परिवार के कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही आयुष्मान खुराना ने एक नोट शेयर किया है, जो दिल छू लेने वाला है।

आयुष्मान का भावुक नोट- मां का ख्याल रखना।

आयुष्मान ने तस्वीरों के साथ नोट में इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मां का ख्याल रखना और हमेशा साथ रहना है। पिता जैसा बनने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है अपने पिता से। पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि पापा बहुत दूर और बहुत करीब हैं हमारे। आपने जो खूबसूरत यादें और प्यार दिया और जिस तरह से हमारी परवरिश की, उसके लिए थैंक यू पापा।’

फेमस ज्योतिषी थे पिता।

आयुष्मान खुराना के पिता एक फेमस ज्योतिषी रहे हैं. पी खुराना का 19 मई को निधन हो गया था. उन्हें पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. पी खुराना को करीब दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, वो शुक्रवार सुबह तक वेंटीलेटर पर थे जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार आयुष्मान और उनके भाई अपारशक्ति ने 20 मई को चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में किया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join