Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Trending

60 साल की उम्र मैं एक्टर ने रचाई दूसरी शादी

May 26, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 26 at 12.28.27 AM

जब प्यार परवान चढ़ता हैं तो कुछ नही देखता हैं ऐसा ही हुआ हिंदी फिल्मों में विलन का रोल निभाकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनानेवाले एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) बॉलीवुड के फेवरेट विलन हैं और अब एक्टर को लेकर एक बड़ी न्यूज़ आ रही है. आशीष विद्यार्थी 60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बन गए हैं. उन्होंने असम की रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से गुपचुप शादी (Ashish Vidyarthi ties the knot) रचा ली है. उनकी ये शादी लव मैरेज है और इस शादी से दोनों ही बेहद खुश हैं.
आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में असम रहने वाली रूपाली बरूआ (Rupali Barua) के साथ शादी रचाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपाली एक फैशन सेक्टर से जुड़ी हुई हैं, कोलकाता में उनका एक अपस्केल फैशन स्टोर है. दोनों की नेटवर्थ करोड़ों में है.

करोड़ों के मालिक हैं अभिनेता।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आशीष विद्यार्थी न केवल बॉलीवुड, बल्कि तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में अभिनय के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता की नेटवर्थ (Ashish Vidyarthi Net Worth) लगभग 10 मिलियन डॉलर या करीब 82 करोड़ रुपये है. अभिनेता की मंथली इनकम की बात करें तो ये करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा है. एक फिल्म में अभिनय करने के लिए वे 25 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. उन्होंने अब तक 11 विभिन्न भाषाओं में लगभग 300 फिल्मों में काम किया है.

आशीष विद्यार्थी की पहली शादी गुजरे जमाने की अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी. अब 60 की उम्र में दूसरी शादी करने के बाद उन्होंने कहा कि जिंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है. ये शादी एक सादा समारोह में 25 मई गुरुवार को हुई, जिसमें कुछ करीबी लोग मौजूद रहे.

आशीष विद्यार्थी की इस सीक्रेट शादी (Ashish Vidyarthi secret wedding) के बारे में तब पता चला जब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. आशीष व‍िद्यार्थी ने आज ही यानी 25 मई को कोलकाता में कुछ करीबियों के बीच रुपाली बरुआ के साथ कोर्ट मैरिज की. सूत्रों के अनुसार शादी के बाद आशीष दोस्‍तों-र‍िश्‍तेदारों के ल‍िए र‍िसेप्‍शन पार्टी रखेंगे.

अपनी इस शादी के मौके पर आशीष ने कहा, “ज‍िंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्‍स्‍ट्रा-ऑर्ड‍िनरी फील‍िंग है. हमारी सुबह कोर्ट मैरेज हुई है और शाम को हम एक गेट-टुगेदर रखेंगे.” जब उनसे उनकी लव स्‍टोरी के बारे में पूछा गया तो आशीष ने कहा, “अरे, वो लंबी कहानी है. वो कभी और बताएंगे.”

जब रुपाली से पूछा गया कि दोनों की मुलाक़ात कैसे और कहाँ हुई, तो उन्होंने बताया, “हम कुछ समय पहले ही मिले थे. हम इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहते थे, इसलिए हमने शादी का फैसला किया. लेकिन हम बेहद सादगी से शादी करना चाहते थे.” ये पूछने पर कि आशीष में उन्हे क्या अच्छा लगा, रुपाली ने कहा, वे बहुत प्यारे इंसान हैं, दिल से बहुत अच्छे हैं.”

बता दें आशीष की दूसरी वाइफ रुपाली बरुआ असम की हैं और पेशे से फैशन इंडस्‍ट्री से जुड़ी हैं. रुपाली कोलकाता में एक फैशन स्‍टोर की मालकिन हैं.

आशीष की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने राजोशी से शादी की थी, जो प्रस‍िद्ध एक्‍ट्रेस, सिंगर और थिएटर आर्स्‍ट‍िस्‍ट हैं. लेकिन दोनों अलग हो चुके हैं. आशीष के करियर की बात करें तो वे 11 से ज्‍यादा भाषाओं की फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. हाल ही में वे अम‍िताभ बच्‍चन और रश्मिका मंदाना स्‍टारर फिल्‍म ‘गुडबाय’ में भी नजर आए थे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join