Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Entertainment

आलिया और रणवीर की फिल्म रॉकी और रानी की झलक आई सामने।

May 25, 2023 Rupali Parihar 1 min read
rocky rani

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए अभिनेता ने अपनी बहुचर्चित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट साझा किए हैं।

करण जोहर ने किया पहला लुक शेयर।

धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर की ओर से इंस्टाग्राम पर रणवीर और आलिया के पहले लुक दिखाए गए हैं। कैप्शन में लिखा है, यारों का यार, हर अवतार में शानदार और इस प्रेम कहानी का दिलदार। रॉकी से मिलिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर के सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके। सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को। वहीं करण जौहर ने आलिया का लुक शेयर करते हुए लिखा, लेडीज एंड जेंटलमैन, रानी यहां है आपका दिल चुराने के लिए…रानी से मिलिए।

रॉकी का परिवार है देसी, तो रानी का परिवार है मॉर्डन

करण जौहर ने अब तक कभी खुशी कभी गम और माय नेम इज खान और कुछ-कुछ होता है जैसी कई फैमिली फिल्में की हैं और अब वह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ एक बार फिर से निर्देशक की कुर्सी संभालते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर रॉकी और रानी से इंट्रोड्यूज करवाने के बाद दोनों के परिवार से भी फैंस को मिलवाया।

28 जुलाई को रिलीस होगी फिल्म

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म में सिर्फ रणबीर और आलिया ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र को देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं। बता दें कि फिल्म 28 जुलाई को दर्शकों का इंतजार खत्म कर थिएटर्स में दस्तक देगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join