Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन , अस्पताल में कराए गए भर्ती

May 25, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 25 at 10.51.48 AM

दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं ।जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन बुधवार (24 मई) रात तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर जाने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाए गए। तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उन्हें चेकअप के लिए लाया गया है।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक कल रात सत्येंद्र जैन अपने वार्ड के अंदर बाथरूम में गिर गए थे। बाथरूम के अंदर पैर फिसलने की वजह से सत्येंद्र जैन गिरे थे।

रीढ़ की हड्डी में तकलीफ पर सफदरजंग पहुंचे सत्येंद्र जैन।
इससे पहले 22 मई को भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची थी। रीढ़ की हड़्डी में तकलीफ होने की वजह से उनको अस्पताल लाया गया था

इससे पहले शनिवार को इसी तरह की शिकायत करने पर जेल प्रशासन ने उनको दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा था, वहां से आने के बाद पूर्व मंत्री ने दूसरे डॉक्टर से भी बीमारी को लेकर राय लेने के बाबत जेल प्रशासन को अवगत कराया था। अस्पताल से राय लेने के बाद उन्हें वापस तिहाड़ लाया गया।

रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत।

जेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सत्येंद्र जैन ने रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत की थी। अदालत में उनके वकील ने भी बताया था कि जैन का वजन 35 किलो घट गया है। उसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ उन्हें शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा था, जहां पर डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और कुछ सलाह दी। 

उसके बाद वह जेल में वापस आ गए। जेल सूत्रों का कहना है कि सत्येंद्र जैन ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी बीमारी को लेकर दूसरे डॉक्टरों से राय लेने की गुजारिश की थी। उसके बाद जेल प्रशासन ने सोमवार को उन्हें पुलिस टीम की सुरक्षा में सफदरजंग अस्पताल भेजा। पुलिस टीम उन्हें लेकर न्यूरो सर्जरी ओपीडी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान सत्येंद्र जैन ने अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टरों की राय ली।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join