Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Entertainment

शाहिद की वेब सीरीज फिर मचाएगी ओटीटी पर धूम

May 24, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 24 at 5.27.41 PM

एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने वेब सीरीज फर्जी से ओटीटी पर डेब्यू किया था। अब शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जिसमें एक्टर खरतनाक एक्शन मोड में नजर आए।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्टर का इंटेंस लुक दिखने को मिलेगा। ट्रेलर में शाहिद कोट-पैंट पहनकर हाथ में चाकू लिए लोगों का खून बहाते हुए नजर आए।इंटेंस लुक में नजर आए शाहिद कपूर, 9 जून को रिलीज होगी फिल्म

वैसे तो बॉलीवुड में शाहिद कपूर एक अलग पहचान रखते हैं।उनकी एक्टिंग के भी लोग दीवाने हैं। विवाह पिक्चर से फेमस हुए शाहिद कपूर ने कबीर सिंह जैसी मूवी में एक्टिंग करके लाखो लोगों के दिलों में राज किया हैं।

ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज।
शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर कुल 1 मिनट 36 सैकेंड का है। ट्रेलर में एक्टर ड्रग्स माफियाओं को सबक सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरूआत शाहिद कपूर के जबरदस्त एक्शन मोड से होती है। 24 मई को ट्रेलर जारी होने के बाद उनका यह अंदाज फैंस दवारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज।
इस ट्रेलर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, “यह बहुत ही खतरनाक रात थी। ट्रेलर जारी हो गया है। 9 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।” इससे पहले अप्रैल में एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपनी झलक दिखाई थी। इसी के साथ एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की भी जानकारी दी थी। फिल्म ब्लडी डैडी में शाहिद कपूर के अलावा डायना पैंटी, संजय कपूर, रोनित रॉय और राजीव खंडेलवाल की अहम भूमिका है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join