Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

स्मृति ईरानी ने वायनाड की जनता को किया आगाह।जताई चिंता

May 23, 2023 • Megha Jain• 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 23 at 12.30.07 PM

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए वायनाड की जनता को आगाह किया है कि अगर वह यहां रहे तो इसका भी अमेठी जैसा हाल करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल ‘गांधी अमेठी में रहे तब तक बिजली, फायर स्टेशन, मेडिकल कॉलेज और केवी स्कूल जैसी सुविधाएं वहां के लोगों को नहीं मिलीं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि वह उनकी वजह से उत्तर प्रदेश से वायनाड पहुंचे हैं।

आंगनवाड़ियों के बारे में व्यक्त की अपनी चिंता।

स्मृति ईरानी ने आंगनबाड़ियों के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह जहां भी जाएं , चाहे दिल्ली में हों या अमेठी में, उन्हें वायनाड की बहुत चिंता होती है और इसलिए, वहां की 250 आंगनबाड़ियों को ‘सक्षम’ आंगनबाड़ियों में बदलने का उन्होंने फैसला किया है।

युवा डॉक्टर वंदना दास की हत्या का किया जिक्र।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में राज्य में महिला सुरक्षा की कमी के मुद्दे पर सवाल उठाया। मंत्री ने हाल ही में राज्य के एक तालुक अस्पताल में एक युवा डॉक्टर वंदना दास की हत्या का जिक्र किया और कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि इस तरह की घटना वहां के पुलिस अधिकारी के मौजूद होने के बावजूद हुई

उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों के बावजूद, जैसे- साइबर अपराध के पीड़ितों की मदद करने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण देना, फोरेंसिक किट का वितरण करना और अधिक फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की सुविधा और केरल में कानून और व्यवस्था प्रणाली को मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, फिर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से “इरादे की कमी” क्यों हो रही है?

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join