Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 04, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने देवघर जा रही द्रोपती मुर्मु

May 23, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 23 at 12.28.56 PM

भारत की वह चौथी राष्ट्रपति होंगी, जो बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आ रही हैं। इससे पूर्व देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद पद पर रहते हुए बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को देवघर आ रही हैं। भारत की वह चौथी राष्ट्रपति होंगी, जो बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आ रही हैं। इससे पूर्व देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद पद पर रहते हुए बाबा की पूजा अर्चना कर चुके हैं।

तीर्थनगरी में राष्‍ट्रपति के आगमन से उत्‍सवी माहौल

द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर देवघर में उत्सवी माहौल है। लोगों में इस बात की खुशी है कि पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर तीर्थनगरी देवघर आ रही हैं।

राष्‍ट्रपति के आगमन से पुरोहित समाज भी काफी प्रसन्न है। प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारी चल रही है। तकरीबन दो घंटा 25 मिनट वह देवघर में रुकेंगी। 50 मिनट का समय बाबा मंदिर में गुजरेगा।

झारखंड में कदम रखने के साथ बाबा की चौखट पर लगाएंगी हाजिरी।

22 जून 2022 को राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद झारखंड में यह उनका दूसरा दौरा है। इस बार तीन दिवसीय कार्यक्रम में वह झारखंड आ रही हैं। इसकी शुरुआत बाबा बैद्यनाथ की धरा से होगी। सबसे पहले वह बाबा बैद्यनाथ को नमन करेंगी। उनकी चौखट पर जाकर हाजिरी लगाएंगी। उसके बाद हवाईमार्ग से रांची रवाना हो जाएगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join