Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

अनुराग कश्यप ने बेटी की सगाई पर दिया रिएक्शन। सताई शादी की चिंता।

May 22, 2023 Rupali Parihar 1 min read
anurag kashyap reaction

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप  की बेटी आलिया कश्यप ने 20 मई को बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोरी के साथ सगाई कर ली है. आलिया ने खुद ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेन के साथ फोटोज़ पोस्ट करते हुए फैंस को दी है। कांस फिल्म फेस्टिवल में जब उनकी बेटी की सगाई के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। अनुराग कश्यप ने कहा है कि उन्हें अपनी बेटी की शादी की दावत देने के लिए कई फिल्मों की रीमेक बनानी पड़ेगी।

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं. ब्लैक ब्लेजर, ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट पहने हुए काउच पर बैठकर अनुराग अपना मोबाइल चलाते हुए दिख रहे हैं.

अनुराग ने बेटी की शादी को लेकर किया मजेदार पोस्ट

अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने कैप्शन में लिखा, ‘ये बोलते-बोलते परेशान हो गया है कि यहां तो फोन छोड़ दो. मैं यहां हिसाब लगा रहा हूं कि बेटी की शादी में पैसे खर्च करने के लिए मुझे कितने रीमेक बनाने पड़ेंगे क्योंकि मेरी लाडली आलिया कश्यप और उनके बॉयफ्रेंड शेन ने कान्स फेस्टिवल के दौरान अपनी सगाई की अनाउंसमेंट से चौंका दिया है.’

आलिया कश्यप ने किससे सगाई की है?

गौरतलब है कि आलिया कश्यप ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोरी से सगाई कर ली है। रविवार को आलिया कश्यप ने इंस्टाग्राम पर इस बात की सूचना दी। अनुराग कश्यप ने यह भी कहा कि आलिया कश्यप की इस घोषणा ने कांस फिल्म फेस्टिवल के बीच उन्हें खुशी से भर दिया है। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें रूम में दोस्तों के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक शर्ट पहन रखी है। उन्होंने मैचिंग ब्लेजर और पैंट भी पहन रखी है। उन्होंने ग्लासेस लगा रखे हैं और वह फोन में देख रहे हैं।

आलिया ने की सगाई की अनाउंसमेंट

आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड शेन के साथ सगाई के बाद कुछ फोटोज़ पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं. पहली तस्वीर में आलिया ने अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट किया है, तो दूसरी तस्वीर में वह शेन के साथ लिप लॉक करती हुई नजर आ रही हैं.

इन फोटोज को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर. तुम मेरी लाइफ का एकमात्र प्यार हो. थैंक्यू ये दिखाने के लिए बिना शर्त प्यार कैसा होता है. अब मैं अपनी बाकी की सारी लाइफ आपके साथ बिताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, माय लव.’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join