Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

आयुष्मान खुराना के पिता का निधन।

May 20, 2023 Rupali Parihar 1 min read
ayushmann khurrana father death

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पिता और एस्ट्रोलॉजर पंडित पी खुराना का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से हार्ट से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। अपारशक्ति के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पेशे से ज्योतिषी रहे पी खुराना ने पंजाब के मोहाली में अंतिम सांस ली।

मोहाली में ली अंतिम साँस।

बयान में कहा गया है, आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषी पी खुराना का आज सुबह 10:30 बजे मोहाली में एक लंबी असाध्य बीमारी के कारण निधन हो गया। व्यक्तिगत क्षति के इस समय में हम आपकी सभी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए ऋणी हैं।” पी खुराना कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

आज होगा अंतिम संस्कार।

रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 5.30 बजे चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में किया जाएगा. आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना अपने पिता पी खुराना के बेहद करीब रहे हैं. दोनों सितारे अक्सर पिता को लेकर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते थे. साल 2020 में आयुष्मान खुराना ने पिता पी खुराना के बर्थडे के मौके पर उनकी एक फोटो पोस्ट की थी. इसके साथ ही एक्टर ने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें दुनिया का बेस्ट पिता बताया था।

पिता के कहने पर आयुष्मान ने बदला था सरनेम

आयुष्मान के पिता पी. खुराना एक नामी एस्ट्रोलॉजर थे, उन्होंने इस विषय में कई किताबें भी लिखी हैं। आयुष्मान खुराना ने अपने पिता के कहने पर ही अपने नाम में एक्स्ट्रा N और सरनेम में एक्स्ट्रा R लगाया है। पहले आयुष्मान अपना नाम Ayushman Khurana लिखते थे, लेकिन पिता के कहे अनुसार उन्होंने इसे Ayushmann Khurrana कर लिया है। जबकि भाई अपारशक्ति सरनेम में सिंगर R ही लगाते हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join