Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

पश्चिम बंगाल में  ‘द केरला स्टोरी’ पर लगा बैन सुप्रीम कोर्ट ने हटाया।

May 19, 2023 Rupali Parihar 1 min read
sc on kerla story

विवादों से घिरी ‘द केरला स्टोरी’ का पश्चिम बंगाल में रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म पर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए बैन को आज हटा दिया. यानी अब ये फिल्म पश्चिम बंगाल में भी रिलीज होगी।

‘द केरला स्टोरी’ पर लगा बैन सुप्रीम कोर्ट ने हटाया।

पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ ने तल्ख टिप्पणी भी की है.वहीं, फिल्म की रिलीज पर मद्रास और केरल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जुलाई के दूसरे हफ्ते में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि पीठ में न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला भी शामिल हैं।

बैन का आदेश तर्कसंगत नहीं- चीफ जस्टिस

चीफ जस्टिस डी.वाई.चंद्रचूड़ ने कहा कि बंगाल सरकार द्वारा फिल्म पर बैन का आदेश तर्कसंगत नहीं है. कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को भी फिल्म की सुचारू स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को कहा है. कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि सिनेमाघरों को, मूवी देखने जा रहे लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए. कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाण-पत्र प्राप्त है और कानून-व्यवस्था बरकरार रखना प्रदेश सरकार का दायित्व है।

बंगाल सरकार ने बैन को ठहराया था सही

वहीं इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने के अपने फैसले को सही ठहराया गया था। सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा था कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फर्जी फैक्ट्स पर बेस्ड है और इसमें हेट स्पीच है जो सांप्रदायिक भावनाओं को आहत कर सकती है।

‘द केरला स्टोरी’ साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी

बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ को रिलीज के पहले दिन से ही ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है.  ‘द केरला स्टोरी’ ने रणबीर कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार का लाइफ टाइम कलेक्शन 149.05 करोड़ रुपये  को भी पार कर लिया है. रिलीज के 13 दिन बाद फिल्म की कुल कमाई 165.94 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join