Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
India

मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच बारिश जारी

May 18, 2023 • Megha Jain• 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 18 at 12.46.45 PM

मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश-आंधी का दौर भी जारी है। पिछले 3 दिन से तेज और हल्की बारिश हो रही है, जबकि 70Km प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चल हैं। कहीं ओले भी गिर रहे हैं। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, सागर, सीहोर, राजगढ़, विदिशा समेत 11 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 20 मई तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ लोकल सिस्टम भी एक्टिव रहेगा। तीन दिन राहत के बाद 23 मई से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। यानी, नौतपा की शुरुआत बारिश-आंधी के साथ होगी।

इससे पहले, बुधवार को भोपाल के करोंद में एक घंटा झमाझम बारिश हुई, जबकि इंदौर के महू तहसील के गांवों में तेज बारिश के साथ आंधी चली। आंधी-तूफान के कारण कई घरों की चद्दरें और छप्पर उड़ गए। सीहोर में भी तेज बारिश हुई। आंधी की वजह से पेड़ गिर गए। शाम को प्रदेश के कई शहरों में मौसम बदला।

इन जिलों में आज बदला रहेगा मौसम।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि भोपाल और सागर संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा।

25 मई तक दो सिस्टम।
प्रदेश में 16 मई से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। सीनियर मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 20 मई तक एक्टिव रहेगा। इस कारण हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि 23 से 25 मई के बीच भी सिस्टम एक्टिव होगा। इस दौरान भी तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस तरह 25 मई तक दो सिस्टम एक्टिव रहेंगे। 25 मई से ही नौतपा की शुरुआत हो रही है। इससे नौतपा में भी बारिश होने के आसार हैं।

भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम।
राजधानी भोपाल में गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर बाद बादल छाने का अनुमान है। इससे हल्की बारिश हो सकती है। शाम को मौसम ठंडा रहेगा, लेकिन सुबह से दोपहर तक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान उमस भी परेशान करेगी। 20 और 21 मई को मौसम के सामान्य रहने का अनुमान है।

अभी खजुराहो में पारा चढ़ा।
प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। वहीं, कुछ शहरों में अभी भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को खजुराहो में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 39.2, ग्वालियर में 42.6, इंदौर में 38.8 और जबलपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बैतूल में 39.2, धार में 39.3, गुना में 42, खंडवा में 40.5, मंडला में 40.2, पचमढ़ी में 34.8, रीवा में 42.0, सागर में 40.8, शिवपुरी में 42.2, उज्जैन में 39.2, उमरिया में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join