Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

सरकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल जारी

May 17, 2023 Megha Jain 1 min read
karmchari

सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही। 15 मई को सहकारी समिति कर्मचारियों ने अब तक मांगों को नहीं मानने पर मुंडन कराकर विरोध दर्ज किया। 17 मई को सहकारी कर्मचारी, मुख्यालय में रैली निकालेंगे। 18 को भोपाल में पूरे प्रदेश के सहकारी कर्मचारियों के होने वाले आंदोलन में शामिल होंगे। 19 मई को सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपेंगे।

सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग।

6 मई से पैक्स सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को ग्रामीण स्तर पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों के अनुसार समतुल्य वेतनमान और प्राइवेट उपभोक्ता भंडार, स्वसहायता समूह और वन समतियों को खाद्यान्न वितरण कमीशन देने की मांग है।

15 मई को प्रांतीय आह्वान पर मुंडन संस्कार कराकर सरकार का विरोध दर्ज कर रहे सहकारी समिति के कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष बिसेन और जिला पंचायत सदस्य केशर बिसेन ने पहुंचे। आशुतोष बिसेन ने कहा कि सहकारी कर्मचारियों की मांगे जायज हैं, जिसे सरकार ना मानकर सहकारी कर्मचारी विरोधी नजर आ रही है। जिसके खिलाफ सहकारी कर्मचारियों ने मुंडन संस्कार कर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। अब प्रदेश से भी भाजपा का सुपड़ा साफ होने में भी समय नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सहकारी कर्मचारियों की जायज मांगों को कमलनाथ सरकार पूरा कर कर्मचारियों को उनका हक और अधिकार दिलवायेगी।

मध्यप्रदेश सहकारी सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के बैनर तले काम बंद हड़ताल पर गये सहकारी समिति कर्मचारियों ने जहां विगत दिनों सरकार को सद्बुद्धि देने सुंदकांड का पाठ किया था। वहीं 15 मई को विरोध स्वरूप अपना मुंडन कराया। जबकि 17 मई हड़ताली सहकारी कर्मचारी, मुख्यालय में रैली निकालंेगे और 18 को भोपाल में पूरे प्रदेश के सहकारी कर्मचारियों के होने वाले आंदोलन में शामिल होंगे और 19 मई को सामूहिक रूप से अपना स्तीफा सौंपेंगे।

सरकार द्वारा मांगे ना माने पर महासंघ जिलाध्यक्ष पी.सी. चौहान, महासंघ उपाध्यक्ष एल.पी. सोनगढ़े संस्था प्रभारी विष्णुप्रसाद बिसन, भृत्य महेश वरकड़े, आर.सी. हनवत, पी.डी. बिसेन, विक्रेता मनोहरलाल दादरे, श्री गोंदुड़े, राजेन्द्र कटरे और दिलबख्स मानेश्वर ने मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज किया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join