Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi
Uncategorized

World Telecommunication Day 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व दूरसंचार दिवस, ये रही डिटेल्स

May 17, 2023 Sneha 1 min read
234

धरती पर संचार का हमेशा से एक अलग ही महत्व रहा है. हर एक व्यक्ति को अपनी बात को कहने का अधिकार है. जिसमें वो अपने विचार, मन की बात और इच्छाओं को कहने के लिए अलग अलग तरीकों के संचार माध्यमों का इस्तेमाल करता है. आज के डिजिटल दौर में हमारें पास बहुत से माध्यम मौजुद है जिसकी मदद से हम अपनी बात को कह सकते है. ऐसे में हमारें पास वर्चुअल माध्यम भी मौजुद है जिसकी मदद से हम अपनी बात को आसानी से किसी दूसरे के आगें रख सकते है और उन्हें अपनी बात को समझा सकते है.

इसके लिए हर साल 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस भी मनाया जाता है. आज हम यहां आपको बताएगें की हम इस विश्व दूरसंचार दिवस को आखिर क्यों मनातें है और इसका क्या महत्व है. तो चलिए जानते है.

क्यों मनाया जाता है विश्व दूरसंचार दिवस?

आपको बतादें की इंटरनेट और बाकी के संचार माध्यमों का समाज और हमारें जीवन पर काफी गहरा प्रभाव होता है. संचार की जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल 17 मई को World Telecommunication Day विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में मनाया जाता है. बतादें की ऐसे बहुत से देश मौजुद है जहां लोगों को एक दूसरें से जुड़ने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. संचार से जुड़ी दिक्कतों को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संचार संघ की स्थापना की गई थी.

कब शुरू हुआ विश्व दूरसंचार दिवस?

बतादें की साल 1969 से विश्व दूरसंचार दिवस को मनाया जाता है. आपको बतादें की 17 मई को इस दिन के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन अंतरराष्ट्रीय संचार संघ को स्थपित किया गया था. साल 1865 में अंतरराष्ट्रीय संचार संघ को शुरू किया गया था. बतादें की पहले आईटीयू का नाम अंतरराष्ट्रीय टेलीग्राफ संघ के नाम से जाना जाता था. इसके बाद 1932 में इसका नाम बदलकर अंतरराष्ट्रीय संचार संघ कर दिया गया.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join