Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 01, 2026 | New Delhi —
Education

हरियाणा में 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित

May 15, 2023 • Megha Jain• 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 15 at 4.15.42 PM

सभी राज्यों में सभी राज्यों में 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे हैं परीक्षा परिणामों में इस बार काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं ।
हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने 12वीं का परिणाम जारी किया है. हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 में 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी ने 500 में से 498 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कल 16 मई को हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट भी जारी होने की पूरी संभावना है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी। एग्जाम 28 मार्च तक चले थे। परीक्षाएं 1475 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थीं। इन परीक्षाओं में 6,32,071 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस बार 73.18 फीसदी रहा था जबकि 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट।
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं. 
स्‍टेप 2: अब होमपेज पर कक्षा 12वीं के रिजल्‍ट पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: नए पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
स्‍टेप 4: सब्मिट करें और मार्कशीट स्‍क्रीन पर खुल जाएगी.
स्‍टेप 5: कैंडिडेट्स अपने मार्कशीट का एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join