Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jul 18, 2026 | New Delhi
India

दिल्ली मेट्रो में फिर हुई घटना शर्मशार हुए लोग

May 15, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 15 at 11.50.41 AM

एक शख्स दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहा था. इस दौरान उसे एक कपल दिखा, जिनका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. शख्स ने कहा कि उसे अजीब लग रहा है और मदद की जरूरत है.

दिल्ली मेट्रो में कपल्स का दिखना कोई नई बात नहीं है. लेकिन बीते दिनों ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें कपल्स मेट्रो के भीतर ही अश्लील हरकत करते पाए गए. इन दिनों लोग इस मसले पर खासा नाराजगी जता रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर करते हुए एक शख्स ने कपल की शिकायत की है. उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे बहुत अजीब लग रहा है, कृपया मदद करें.’

वीडियो के साथ दिल्ली मेट्रो के डीसीपी और डीएमआरसी को भी टैग किया गया है. इसे अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है. इसमें एक कपल को साथ बैठे देखा जा सकता है, हालांकि वो अश्लील हरकत नहीं कर रहे. लड़की ने लड़के के कंधे पर सिर रखा हुआ है. इसी वजह से इस शख्स के पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर उलटा इसकी ही क्लास लगा दी. 

क्या बोले लोग
 
एक यूजर ने कहा, ‘तुम्हें अजीब लग रहा है? कपल को साथ में चिल करते हुए रिकॉर्ड करना? दिमाग बड़ा करो भाई. कहां छोटे गांव में बैठा है, जो इतनी सी चीज अजीब लग रही है? दिल्ली मेट्रो डीसीपी कृपया संज्ञान लें कि इस शख्स को मेट्रो में रिकॉर्डिंग करने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की इजाजत किसने दी, वो भी बकवास कैप्शन के साथ.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘क्या प्रॉब्लम है? घर में रहा करो बाहर की दुनिया तुम्हारे लिए नहीं है. और हां मेरे देश को अफगानिस्तान मत बनाओ!

तीसरे यूजर ने कहा, ‘तो दूसरी सीट पर चला जा भाई. देखना भी है, वीडियो भी बनाना है, अजीब भी फील करना है, ऐसे कैसे चलेगा.’ चौथे यूजर ने कहा, ‘बिना इजाजत के किसी की रिकॉर्डिंग करना घटिया काम है. मत करा कर ऐसा

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join