Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

थाने में हाजिरी लगाने पहुंची सपना चौधरी, उनकी भाभी ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप

February 19, 2023 Raj Kumar Singh 1 min read
InShot 20230219 154004331

अपने ठुमकों से दीवाना बनाने वाली पलवल निवासी सपना चौधरी पर उन्ही की भाभी ने मारपीट और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। सपना चौधरी की भाभी ने शिकायत में कहा है कि नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई करण चौधरी से उनकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उन्हें लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था एवं कई बार उनके साथ मारपीट भी की गई।

मुश्किल में घिरी सपना

डांसिंग क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी परेशानी के दलदल में फंसती दिखाई दे रही है। सपना और उनके परिवार पर उनकी भाभी ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट जैसे शर्मसार करने वाले बेहद गंभीर आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया है। केस दर्ज होने के बाद 18 फरवरी को सपना चौधरी पलवल के थाने में पेश हुई।

ये थी दहेज की मांगें

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि सपना के परिवार ने उनकी भाभी से दहेज में क्रेटा कार की मांग की थी। इसके अतिरिक्त सपना के भाई पर उनकी भाभी द्वारा यौन शौषण जैसे शर्मनाक आरोप लगाए है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join