Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बंधेंगे बंधन में

May 13, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 13 at 3.53.53 PM

आज 13 मई की शाम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई होने वाली है। आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में कपल की इंगेजमेंट होगी। एक-एक करके गेस्ट ने दिल्ली में शिरकत शुरू कर दी है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्हे एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बता दें कि प्रियंका इंगेजमेंट सेरेमनी में शिरकत करने के लिए लंदन से दिल्ली आई हैं। एयरपोर्ट से उनका वीडियो सामने आया है।

लंदन से दिल्ली पहुंची प्रियंका।

आप सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। आज कपल दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाले हैं। उनकी सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और तमाम सेलेब्स आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा भी विदेश से दिल्ली आ चुकी हैं।

बेहद खास लोग ही करेंगे शिरकत।

एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आईं। वे बेहद ही जल्दी में नजर आ रहीं थी बावजूद इसके पैपराजी ने उन्हे कैमरे में कैद कर लिया। परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी शाम चार बजे के बाद शुरू होगी। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई में 150 लोगों की मौजूदगी की बात कही जा रही है।

5 बजे से शुरू होंगे प्रोग्राम।

बात करें वेन्यू की तो सूत्रों के अनुसार ये सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी। वहीं अपनी लाइफ के इस स्पेशल दिन पर राघव चड्ढा पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं। प्रोग्राम की टाइमिंग की बात करें तो यह शाम 5 बजे से शुरू होगा जिसमें पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा और इसके बाद और फिर 8 बजे अरदास और सगाई होगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join