Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 29, 2026 | New Delhi
Entertainment

60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने रचाई दूसरी शादी।

May 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
ashish vidyarthi

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं. एक्टर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक से एक खतरनाक विलेन के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है. इस बार एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में खबर आई है कि आशीष ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी रचा ली है।

एक्‍स्‍ट्रा-ऑर्ड‍िनरी फील‍िंग है – आशीष विद्यार्थी

आशीष ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से गुपचुप शादी रचा ली. दोनों ने गुरुवार, 25 मई को कोर्ट मैरिज कर ली. इस खास मौके पर दोनों की तरह से कुछ बेहद करीबी लोगों लोगों को ही शरीक किया गया था।

अपनी शादी के मौके पर आशीष ने कहा, ‘ज‍िंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्‍स्‍ट्रा-ऑर्ड‍िनरी फील‍िंग है.’ दोनों की शादी का आयोजन कोलकाता में किया गया था।

पहली पत्नी ने शेयर किया पोस्ट।

अब आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोशी बरुआ उर्फ पिल्लो ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने पोस्ट में ज्यादा सोचने और जिंदगी की उलझनों के बारे में बात की।

राजोशी ने लिखा, “सही व्यक्ति आपसे यह सवाल नहीं पूछेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वो इंसान ऐसी चीज नहीं करेगा, जो वो जानता है कि आपको तकलीफ देती है। इस बात को याद रखना।”

राजोशी विद्यार्थी से की थी पहली शादी

गौरतलब है कि आशीष की पहली शादी राजोशी विद्यार्थी से की थी. वह पेशे से एक्ट्रेस, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थीं. हालांकि, दोनों का ये रिश्ता हमेशा के लिए नहीं टिक पाया. शादी के कई सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और तलाक लेकर अपनी-अपनी राहें जुदा कर लीं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join