Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 17, 2026 | New Delhi
Entertainment

21 दिनों के सफर के बाद नीचे आ रहा जवान का कलेक्शन, जानिए डीटेल्स

September 28, 2023 Sneha 1 min read
Jawn Movie 2

Jawan Movie Latest Collection: पठान के बाद से शाहरूख की इस फिल्म ने भी अभी तक खूब ताबड़तोड कमाई का प्रदर्शन कर दिखाया है. फैंस ने भर भर के इस फिल्म को अपना प्यार देकर इस फिल्म को साल की सबसे सुपरहिट मूवी की लिस्ट में शामिल कर दिया है. पहले दिन से ही मूवी ने रिकाॅर्ड तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी. वहीं अब जाकर के मूवी के बिजनेस में मंदी आई है. जहां अब शाहरूख की जवान कुछ खास प्रदर्शन नही कर पा ही है. ये है 21 दिनों का बिजनेस

बाॅक्स ऑफिस पर 7 सितंबर को आई ये फिल्म निरंतर सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए, लोगों के दिलों में बस चुकी है. जहां पर शाहरूख की इस जवान फिल्म ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है, की फैंस के दिलों में अभी भी उनका जलवा कायम है. जवान मूवी को फैंस की तरफ से बेशुमार प्यार मिला है. जहां पर मूवी बस अब 600 करोड़ के बिजनेस के काफी ज्यादा पास पहुंच चुकी है. गदर 2 और बाहूबली जैसी सुपरहिट मूवी भी शाहरूख की जवान के आगे पानी भरती दिख रही थी. बात करें अगर पहले दिन की कमाई के बारें में तो फिल्म 75 करोड़ के बिजनेस के साथ सामने आई थी. वहीं फिल्म के चैथे दिन पर ये बिजनेस 300 करोड़ रूपयों पर पहुंच चुका था.

अब नीचे गिर रही है फिल्म

दो सप्ताह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बाद से अब शाहरूख की फिल्म का बिजनेस नीचे गिरने लगा है. जहां पर इस मूवी का सफर अब सिनेमाघरों में लगभग ओवर होता दिख रहा है. रीलिज के पहले ही सप्ताह में मूवी का बिजनेस 391.33 करोड़ के पार पहुंच चुका है. वहीं दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 500 करोड क ा बिजनेस किया. हाल ही दौर में फिल्म कुछ खास नही चल पा रही है. सोमवार को मूवी का कलेक्शन 5.4 करोड़ रूपये का रहा वहीं मंगलवार को ये बिजनेस और नीचे आ गया, जहां पर फिल्म ने कुल 4.86 करोड़ की कमाई की.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join