Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sun, Apr 26, 2026 | New Delhi ☀
Religion/Astrology

होली पर राशि के हिसाब से लगाए रंग। होगा फायदा।

March 2, 2023 Rupali Parihar 1 min read
holi

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन की पावन तिथि 07 फरवरी 2023 को पड़ रही है वहीं, 08 मार्च रंग खेला जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन की पावन तिथि 07 फरवरी 2023 को पड़ रही है वहीं, 08 मार्च रंग खेला जाएगा। ऐसे में जानिए होली के दिन राशि के अनुसार किन रंगों से खेले होली।

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के लोगों के स्वामी मंगल ग्रह माने जाते हैं. इसलिए इनके लिए लाल रंग का इस्तेमाल शुभ होता है. वहीं, केसरिया और गुलाबी गुलाल का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं. काले और नीले रंग के इस्तेमाल से बचें।

वृषभ राशि और तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातक गुलाबी या फिर हरे रंग से होली खेल सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार वृषभ और तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र माने जाते हैं. उनकी शुभता पाने के लिए इन राशि वालों को सफेद, सिल्वर और मटमैले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं, कोशिश करें कि हरे रंग के इस्तेमाल से बचें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि के जातक हरे रंग से होली खेल सकते हैं। इसके अलावा हल्का नीला रंग भी ले सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्र देव को सफेद रंग है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद रंग से होली खेल सकते हैं। इसके अलावा पीला रंग भी चुन सकते हैं। ऐसा करने से करियर में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य है। उन्हें लाल के अलावा पीला रंग पसंद है। इसलिए पीला या फिर लाल रंग से होली खेलना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस रंग के जातक हरा के अलावा बैंगनी या लाल रंग का उपयोग कर सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का रंग माना जाता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातक लाल के अलावा मेहरून और बैंगनी कलर से होली खेल सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति देव है। ऐसे में इस राशि के जातक पीले या फिर लाल रंग से खेल सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी भी शनि देव है। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला जैसे रंगों से होली खेल सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव है। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला, पीला, नारंगी आदि रंगों से खेल सकते हैं। लेकिन लाल रंग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के जातक पीला या फिर हरा रंग से होली खेल सकते हैं। इससे शुभ लाभ मिलेगा। कोशिश करें कि आप नीले रंग के इस्तेमाल से बचें.

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join