Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jun 14, 2026 | New Delhi
Education

हिमाचल में कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी

May 20, 2023 Megha Jain 1 min read
result h

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड क्लास 12 की परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थीं। ओजस्विनी उपमन्यु ने साइंस परीक्षा में 98.6 अंक के साथ टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर वृंदा ठाकुर है। उसने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में तरनिजा शर्मा ने 97.4 अंकों के साथ टॉप किया है। इस बार का परिणाम पिछले साल के मुकाबले 79 फीसदी से ज्यादा रहा है।

79.4 प्रतिशत रहा रिजल्ट।

इस साल 12वीं का परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 10,5369 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 83418 विद्यार्थी पास हुए हैं और 13335 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है। 8130 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं। साल 2022 का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऐसे चेक करें

छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। अब होमपेज पर मेन्यू बार में जाकर परिणाम पर क्लिक करें। एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 पर जाएं। लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

एसएमएस से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

स्टूडेंट्स एसएमएस से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए HP 12 (स्पेस) अपना रोल नंबर 5676750 पर भेजना होगा। इसके बाद बोर्ड आपका रिजल्ट इसी नंबर पर भेज देगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join