Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

हिंडनबर्ग ने किया ट्वीट। जल्द करने वाला है बड़ा खुलासा।

March 23, 2023 Rupali Parihar 1 min read
Hindenburg

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की अडानी ग्रुप के खिलाफ आई रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली थी। अब फिर एक बार हिंडनबर्ग कोई बड़ा खुलासा करने की तैयारी में है। दरअसल हिंडनबर्ग ने ट्वीट कर इस और इशारा किया है जिसके बाद हर कोई कयास लगाने में लगा है की अब हिंडेनबर्ग द्वारा क्या खुलासा किया जाता है।

हिंडनबर्ग ने ट्वीट कर दी जानकारी।

हिंडनबर्ग ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है और कहा है कि जल्द ही नई रिपोर्ट आने वाली है और ये रिपोर्ट कई बड़े खुलासे कर सकती है. कंपनी के ट्वीट करने के बाद ही कई लोग इसे लेकर सोच रहे हैं कि आखिर ये किस बारे में होगा. इसने पुरी दुनिया में उत्सुकता जगा दी है. कई लोग इसे अमेरिकी बैंकों के बारे में होने का अंदेशा जता रहे हैं।

अडानी से पहले भी किये कई ख़ुलासे।

अडानी पहली कंपनी नहीं है, जिसे लेकर हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट निकाली है। इससे पहले भी वो कई बड़ी कंपनियों के खिलाफ ऐसी रिपोर्ट जारी कर चुका है। हिंडनबर्ग ने Nikola, SCWORX , Genius Brand, Ideanomic , उसने विंस फाइनेंस, जीनियस ब्रांड्स, SC Wrox, एचएफ फूड, ब्लूम एनर्जी, Aphria, ट्विटर इंक जैसी कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट निकाली है। जिसके बाद इन कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट हुई।

अडानी समूह को लेकर किये थे बड़े ख़ुलासे।

24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट पेश की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस रिपोर्ट के आने से पहले अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर बने हुए थे। वहीं गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। एक महीने से ज्यादा समय तक अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में लगातार लोअर सर्किट लगता रहा। ग्रुप के शेयर भारी गिरावट के साथ ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच गए। वहीं गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join