Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
World

हमास ने किया इजरायल पर बड़ा हमला, एक साथ दागे कई रॉकेट, जानिए पूरी खबर

January 1, 2024 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 1

Israel-Hamas War: पिछले 2 महीनों से इजरायल और हमास के ​बीच में घमासान युद्ध चल रहा है. जहां पर लगातार मौत का आकड़ा बढ़ता हुआ जा रहा है. ऐसे में आपको बतादें, कि आज यानि न्यू ईयर के मौके पर हमास ने इजरायल पर बहुत से रॉकेट दाग दिए है. रिपोर्ट से ये सामने आया है, कि इजरायल पर हमास ने आज सुबह 20 रॉकेट बदले की भावना से दागे है. इसके साथ ही आपको बतादें, कि इस हमले के दौरान किसी के मरने की या घायल होने की खबर अभी तक सामने नही आई है.

आपको बतादें, कि हमास ने इस हमले को स्वीकारते हुए ये जानकारी दी है कि इजरायल में हुए इस हमले को अंजाम अल-कसम ब्रिगेड ने दिया है. जिसमें कि तेल अवीव शहर के बाहरी इलाकों में रॉकेट से इस हमले को अंजाम दिया गया. बतादें, कि ये रॉकेट एम 90 बताए जा रहे है. आपको बतादें, कि तेल अवीव में इस हमले को लेकर के लोगों के लिए कोई सायरन भी नही बजाया गया था.

7 अक्टूबर से चलते इस युद्ध में अभी तक 20 हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके है. जिसमें 6 हजार से भी ज्यादा बच्चे शामिल थे. इसके साथ ही में 7 अक्टूबर से चल रहे इस युद्ध में हमास ने 1200 इजरायली नागरिकों को मार कर के इस युद्ध की शुरूआत की थी. जिसके बाद से कई इजरायली नागरिकों को हमास द्वारा बंधी बना लिया गया था. हाल ही में कुछ दिनों पहले ही इस युद्ध में विराम लगाया गया था. जिसके बाद से एक बार फिर से ये युद्ध शुरू हो चुका है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join