Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

सोमवार को सूरत कोर्ट के लिए रवाना हो गए राहुल।।

April 3, 2023 Megha Jain 1 min read
rahul

23 मार्च को कोर्ट ने 2 साल जेल की सजा सुनाई थी
बता दें कि 23 मार्च को सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’ वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार दिया था। उन्हें दो साल की जेल और 15 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने सजा के खिलाफ अपील करने के लिए राहुल को 30 दिन का समय दिया था। इसके बाद राहुल एक बार फिर सूरत पहुंच रहे हैं।

लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के 11 दिन बाद राहुल गांधी सोमवार को सूरत कोर्ट के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सुबह करीब साढ़े 10 बजे सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची। सोनिया से मिलने के 1 घंटे बाद राहुल अपने घर से सूरत के लिए निकल गए। राहुल के साथ प्रियंका गांधी, राजस्थान के CM अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल भी सूरत जा रहे हैं।

इधर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। रिजिजू ने कहा- जब आपका (राहुल गांधी) ट्रायल चला तब आपने अपील क्यों नहीं की। अब आप डराने के लिए ये नाटक कर रहे हैं। कोर्ट ने जब आपको दोषी करार दे दिया, इसके बाद आप यह ड्रामा कर रहे हैं। यह कोर्ट पर दबाव बनाने के लिए ही है। कांग्रेस पार्टी पूरे के पूरे परिवार को देश से ऊपर मानती है।

सूरत में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस
बता दें कि 23 मार्च को सजा मिलने के बाद 24 मार्च को राहुल की लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी संसद के दोनों सदनों और देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी के सूरत पहुंचने के दौरान भी पार्टी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के साथ दूसरे राज्यों के नेता-कार्यकर्ता भी सूरत पहुंच गए हैं।

राहुल गांधी ढाई बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से बस में बैठकर कोर्ट तक जाएंगे। उनके साथ प्रियंका और राजस्थान-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी साथ होंगे। 3 बजे वे कोर्ट पहुंचेगे।

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा- मैं अपने नेता (राहुल गांधी) के साथ सूरत जा रहा हूं। मेरे जाने से न्यायपालिका पर दबाव कैसे बन जाएगा? भाजपा के लोग पश्चिम बंगाल और बिहार में क्या कर रहे हैं। अभी तक पीएम मोदी और अमित शाह की ओर से कोई अपील नहीं की गई है।

सुरत के DCP सागर बागमार ने कहा कि राहुल की पेशी को देखते हुए कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हम वाहनों की भी तलाशी और जांच कर रहे हैं।

सूरत कोर्ट के बाहर कांग्रेस ने सड़कों को पोस्टर और बैनर से पाट दिया है। इसमें डरो मत, सत्यमेव जयते और लोकतंत्र बचाओं जैसे नारे लिखे गए हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी अपने परिवार के सदस्य, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के साथ सूरत जा रहे हैं। यहां ये 2 साल की सजा के खिलाफ अपील के नाम पर हुड़दंग मचाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने राहुल और कांग्रेस से पूछा, क्या ये न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है?

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join