Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक। एंजियोप्लास्टी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

March 2, 2023 Rupali Parihar 1 min read
sushmita

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर खबरों में बानी रही है। हाल ही में सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमे उन्होंने कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आने की बात बताई है।
पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि दो दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें इसके बाद एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी। हालांकि वह अब ठीक हैं और जिंदगी जीने के लिए फिर से तैयार हैं।

पिता के बारे में लिखा

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने सबसे पहले अपने पिता की उन बातों के बारे में लिखा है, जिसमें वह एक्ट्रेस का हौसला बढ़ा रहे हैं। सुष्मिता ने लिखा-अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा होगा। पिता की कही हुई बातें के बाद उन्होंने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी भी साझा की थी।

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने पिता सुबीर सेन के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा। जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी। मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मेरी एंजियोप्लास्टी हुई। दिल अब सही सलामत है। और सबसे जरूरी बात ये है कि मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है।

सभी को दिया धन्यवाद

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि कई लोगों को धन्यवाद जिन्होंने समय पर मदद की और सही कदम उठाया। यह मैं अपने दूसरे पोस्ट में बताऊंगी। यह पोस्ट सिर्फ में अपने वेलविशर्स और चाहने वालों के लिए किया है। अब सब ठीक है और मैं जिंदगी जीने के लिए फिर से तैयार हूं। तहे दिल से आपसे प्यार करती हूं।’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join